Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलिया में मैकडॉनल्ड्स ने नाश्ता का समय घटा दिया केन्या में अमेरिकी इबोला केंद्र पर विरोध प्रदर्शन Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क...

जिस युवक का कर रहे थे क्रियाकर्म वो जिंदा घर लौटा, 3 दिन पहले दफनाई थी लाश, सूरजपुर में अजीबोगरीब मामला

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक युवक, जिसे उसके परिवार ने मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया था, 3 दिन बाद रिवाज के हिसाब से क्रियाकर्म भी चल रहा था इस बीच युवक अचानक जिंदा घर लौट आया.

कुएं में मिली थी लाश: बीते शनिवार को सूरजपुर के मानपुर इलाके में पुलिस को एक अज्ञात शव कुएं में मिला. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना भेजी. वहीं चंदरपुर निवासी पुरषोत्तम दो दिन से लापता था. जब परिवार को पुलिस की सूचना मिली, तो वे तुरंत पहुंचे. लाश देखने के बाद उन्होंने इसे अपने बेटे पुरषोत्तम का शव मान लिया.

तीसरे दिन हुआ चमत्कार: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस की मौजूदगी में उसे दफनाया भी गया. घर में शोक का माहौल था और क्रियाकर्म की तैयारी चल रही थी. क्रियाकर्म के तीसरे दिन जब रिश्तेदार पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि पुरषोत्तम तो ज़िंदा है और उनके घर अंबिकापुर में है. इसके बाद उसे अंबिकापुर से वापस लाया गया.

लोगों में खुशी, लेकिन पुलिस के लिए पहली: पुरुषोत्तम को जिंदा देख माता-पिता के साथ परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सबकी आंखों में विश्वास करना मुश्किल था कि जिसे वे मरा हुआ समझ रहे थे, वह उनके सामने ज़िंदा खड़ा है. हालांकि इधर अब पुलिस के लिए यह मामला एक नई चुनौती बन गया है. जिस शव को पुरषोत्तम समझा गया था, वह आखिर किसका था?

मृतक के कपड़े और अन्य सामग्री सुरक्षित रखी गई है, जिसके आधार पर अब असली पहचान की जांच फिर से शुरू की जाएगी. DNA टेस्ट समेत सभी जांच करेंगे– संतोष महतो पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

कब्र से भी निकाली जा सकती है लाश: पुलिस ने बताया कि, शिनाख्ती के बाद अगर परिवार चाहे तो शव को कब्र से निकालकर दोबारा जांच की जाएगी. हालांकि अभी तक की जांच में मौत डूबने से ही हुई है ये पता चला है.