Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

रेखा का पहला प्यार अमिताभ नहीं! 121 हिट फिल्में देने वाले इस शादीशुदा एक्टर पर फिदा थीं रेखा, जानें क्यों टूटा रिश्ता

अगर किसी को चाहो तो इतना चाहो कि किसी और चाह की चाहत भी न रहे…कम अल्फाज़ में बहुत कुछ कहने का हुनर दिग्गज अभिनेत्री रेखा को बखुबी आता है. 71 साल की रेखा के प्यार के किस्से आज भी इंडस्ट्री के गलियारों में फिरते हैं. जब-जब उनके प्यार की बात होती है, तो अमिताभ बच्चन का नाम आ ही जाता है. लेकिन ये एक ऐसा प्यार है, जिसके गवाह तो हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज लोग हैं, लेकिन खुद बिग बी ने इसे कभी कबूल नहीं किया. हालांकि रेखा की बातों में और उनके शायराना अंदाज में हमेशा इसे महसूस किया गया. कम लोग जनाते हैं कि अमिताभ से पहले दिग्गज एक्ट्रेस का दिल किसी और सुपरस्टार के लिए धड़कता था, लेकिन एक मजाक ने दोनों का रिश्ता खत्म कर दिया.

जिस सुपरस्टार की हम बात कर रहे हैं, उसने अपने फिल्मी करियर के दौरान 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 121 हिट फिल्में बड़े पर्दे पर पेश कीं. उनका फिल्मी सफर बेहद शानदार रहा. लेकिन जब रेखा संग इस दिग्गज एक्टर का नाम जुड़ा तो वह पहले से ही शादीशुदा भी थे और उनकी कही एक बात ने रेखा दिल तोड़ दिया.

जब जिनेंद्र संग बढ़ने लगीं रेखा की नजदीकियां

हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्टर जितेंद्र की, जिन्हें रेखा का पहला प्यार भी माना जाता है. रेखा अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में जितेंद्र के करीब आई थीं. फिल्म के सेट से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और उनके प्यार के चर्चे होने लगे थे. दरअसल फिल्म ‘एक बेचारा’ की शूटिंग के दौरान रेखा और जितेंद्र ने एक-दूसरे को जानना शुरू किया था. दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत भी थी. धीरे-धीरे दोनों करीब भी आने लगे थे.

कहा जाता है कि एक दिन जितेंद्र ने एक जूनियर आर्टिस्ट के सामने रेखा को टाइम पास कह दिया था. जब ये बात रेखा के कानों तक पहुंची, तो उनका दिल टूट गया. वह बेहद आहत हो गईं और दोनों का रिश्ता उसी वक्त खत्म हो गया. उस दौरान रेखा खूब रोईं थीं. लेकिन उस दिन के बाद उन्होंने अपने रास्ते जितेंद्र से बिल्कुल अलग कर लिए. हालांकि आगे चलकर रेखा की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी.

एक्टर की मां ने रेखा को पीटने के लिए उठाई थी चप्पाल

वहीं ये भी कहा जाता है कि रेखा का पहला प्यार एक्टर विनोद मेहरा थे. एक दिन जब विनोद अपनी मां से मिलवाने के लिए रेखा को घर लेकर पहुंचे, तो उनकी मां ने रेखा को घर में घुसने तक नहीं दिया. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि एक्टर की मां ने रेखा को मारने के लिए चप्पल तक उठा ली थी. बात बढ़ती देख तब विनोद ने रेखा को वापस घर लौटने को कहा और उनसे वादा किया कि वह मां को मना लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.