Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को... Itarsi GRP Action: इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्... MP High Court: तलाकशुदा पत्नी को पूर्व पति की संपत्ति और सेवा लाभ का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फै... Ratlam Crime News: रतलाम में सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, चड्डी-बनियान गैंग नहीं बल्कि निकला यह... Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी पत्नी सोनम को बड़ा झटका, जमानत खारिज कर सरेंडर क...

बिहार चुनाव 2025: प्रियंका गांधी ने NDA को घेरा, पूछा- ‘डबल इंजन सरकार में क्यों नहीं रुका पलायन और बेरोजगारी?

बिहार चुनाव में NDA ने अपने सभी दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए उतार दिया है. वहीं महागठबंधन के नेता भी सत्ता वापसी के लिए पूरी जान लगा रहे हैं. अब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी उतर गई हैं. सोमवार को उन्होंने बिहार के सोनबरसा में एक चुनावी सभा की, जिसमें प्रियंका गांधी ने NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बेरोजगारी और पलायन पर नीतीश-मोदी गठबंधन को घेरा.

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार लोग कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक काम करने जाते हैं. वह बस त्योहारों पर ही अपने परिवारों से मिलते हैं. प्रियंका ने कहा कि बिहार में काम नहीं है, खेती में कमाई नहीं बची, खेती से किसान कुछ नहीं कमा सकते हैं. सब चीजें महंगी हो गई हैं.

प्रियंका ने सवाल किया कि न सुरक्षा है, न रोजगार है, तो इन्होंने 20 सालों में क्या किया है?.. प्रियंका ने कहा कि इन्होंने छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं किया और नोटबंदी कर उनकी कमर और तोड़ दी.

परीक्षा कलेंडर का ऐलान

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं. युवा परीक्षा दे देकर थक गए हैं. ये सरकार पेपर करा लेती है, लेकिन न्युक्तियां नहीं होती है. प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आई, तो हम परीक्षा कलेंडर जारी करेंगे. जिसमें सब लिखा होगा कि पेपर कब होगा, रिजल्ट कब आएगा और जॉब कब मिलेगी. अगर कोई इसका पालन नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ हम एक्शन लेंगे.

“दोस्तों के लोन माफ हो रहे और कौड़ियों के भाव जमीन मिल रही”

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि मोदी जी अपने दोस्तों को एक-एक रुपये में बिहार की जमीन दे रहे हैं. जब कोई आम इंसान जमीन लेता है, तो उसको लोन कराना पड़ता है, कई इंतजाम करने पड़ते हैं. लेकिन अदानी-अंबानी को जमीनी आसानी से मिल जाती हैं. उन्होंने कहा कि अमीरों के लोन माफ हो रहे हैं, लेकिन किसानों के आम जनता के लिए कोई सुविधा नहीं है.

पैसे दे तो ले लें, लेकिन अपने बच्चों को याद रखें

प्रियंका गांधी ने महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये और बांटे जा रहे पैसे पर कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले 10 हजार रुपये दिए हैं, आप को जो दिया जाए लें लीजिए, लेकिन अपने बच्चों का याद रखे. वोट उनके बेहतर भविष्य के लिए करें, अच्छे बिहार के लिए करें.