Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...

विडंबना! बहादुरी के चक्कर में किसान ने खेत से लाया जहरीला सांप, खेल-खेल में डसने से सहारनपुर में हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक किसान को कोबरा के डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 52 वर्षीय रामकुमार के नाम से हुई है. मामला जिले के तितरो थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव है. गांव के लोगों ने बताया कि रामकुमार को खेत की झाड़ियों में एक काले रंग का कोबरा सांप दिखाई दिया. डरने की बजाय उसने सांप को पकड़ लिया और घर ले आया.

परिवार और पड़ोसी बार-बार मना करते रहे, मगर रामकुमार इसे अपनी बहादुरी मानते हुए हंसता रहा. इस दौरान खेल-खेल में रामकुमार ने सांप को अपने चेहरे के पास लाने की कोशिश की. तभी कोबरा ने झपट्टा मारते हुए पहले उसके हाथ पर और फिर जीभ पर जहर उंडेल दिया. इसके बावजूद रामकुमार ने सांप को मारा नहीं, बल्कि उसे गांव के मंदिर में छोड़ आया.

वीडियों मे क्या?

इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, जिसमें रामकुमार को काले रंग के कोबरा को हाथ में लेकर बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव वालों के अनुसार, रामकुमार को बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक था. उसे जब भी खेत या जंगल में कोई सांप दिखता, वह बिना झिझक उसे पकड़ लेता था. बताया जाता है कि पहले भी कई बार सांपों ने उसे डसा था, लेकिन कभी उसे कोई नुकसान नहीं हुआ.

शरीर में फैला जहर

हालांकि इस बार उसने जो कोबरा पकड़ा था, जो अत्यंत जहरीला था. इस उस दौरान सांप ने उसे काट लिया. जहर शरीर में तेजी से फैल गया और कुछ ही समय में उसने रामकुमार की हालत बिगाड़ दी. इस दौरान घर लौटते ही रामकुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिवारजन पहले उसे जानखेड़ा के देसी उपचार करने वालों के पास ले गए, लेकिन वहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई.

किसान की हुई मौत

इसके बाद उसे गंगोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि रामकुमार की मौत हो चुकी है. रामकुमार की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. गांव के लोगों के चेहरों पर भी डर और अफसोस साफ झलक रहा है.

गांव वालों ने क्या कहा?

गांव वालों का कहना है कि रामकुमार की यह आदत सभी को डराती थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उसका आखिरी खेल साबित होगा. कई ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले भी जंगल में जाकर सांप पकड़ता था और बच्चों को दिखाकर बड़ी बहादुरी से कहता था कि उसे कभी कुछ नहीं होगा.

वन विभाग ने लोगों से की अपील

मामले की सूचना मिलने पर तितरो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई. वहीं, वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को चेताया कि किसी भी विषैले जीव-जंतु से छेड़छाड़ न करें. घटना के बाद फिलहाल गांव में अब भय का माहौल है, क्योंकि जिस कोबरा को मंदिर में छोड़ा गया था, वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है. विभाग ने गांव वालों को सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन को सूचित करने की अपील की है.