Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Men's Skincare: चेहरे पर ज्यादा ऑयल और बड़े पोर्स से हैं परेशान? जानें पुरुषों को क्यों चाहिए एक्स्ट... Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों... Ayodhya News: पुराने मंदिर को स्मारक के रूप में किया जाएगा संरक्षित, जानें कब तक पूरा होगा निर्माण Sovereign AI और चिप डिजाइन से सोशल मीडिया की 'लक्ष्मण रेखा' तक, टेक दिग्गजों को भारत सरकार का कड़ा स... HPSC Recruitment Scam: हरियाणा में भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, दागी गई... Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस Mandla News: मंडला के घायल तेंदुए ने तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमी सांसें अजब-गजब हादसा: बाहर एक्सीडेंट देखने निकला परिवार, पीछे से खुद के घर में ही घुस गया बेकाबू ट्रक Chhindwara: हिंदू गर्जना रैली में टी राजा सिंह का बड़ा धमाका, ओवैसी के साथ रिश्तों का खोला राज! Bhopal Hotel Fire: भोपाल के होटल में लगी भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

बिहार में छठ महापर्व पर मातम! डूबने से 100 से ज़्यादा लोगों की मौत, कई अभी भी लापता, देखें पूरी लिस्ट

हर साल की तरह इस तरह भी देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया गया, जो कि 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होकर 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ खत्म हुआ. इस दौरान बिहार से कई जिलों से हादसे की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई है. वहीं, कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में राहत-बचाव की टीमें लगी हुई हैं.

देश में सबसे ज्यादा ठाठ-बाट से बिहार में छठ महापर्व का आयोजन होता है. देश-विदेश के किसी भी कोने में करने गए बिहार के ज्यादातर मजदूर हर हाल में छठ पर अपने घर लौटते हुए और धूमधाम से छठ की तैयारियों से लेकर पूजा-पाठ में हाथ बटाते हैं. हालांकि, इस बार बिहार के 30 जिलों में 106 लोगों की मौत हो गई. इनमें से कुछ घाट बनाने के लिए दौरान डूब गए, तो कुछ की अर्घ्य देते समय जान चली गई.

जानें कहां हुई सबसे ज्यादा मौत

सबसे ज्यादा 11 मौतें पानी में डूबने से राजधानी पटना में हुई हैं. वहीं, उसके बाद 8 मौतें नालंदा, 7 वैशाली, 5 औरंगाबाद, 4 गायजी, 1 नौबतपुर, 2 बिहटा, 3 मोकामा, 2 मनेर और बाढ़ में तीन लोगों ने पानी में डूबने के बाद दम तोड़ दिया. इसके अलावा, उत्तर बिहार में छठ घाटों पर करीब 24 लोग डूब गए, जिनमें से 22 की मौत हो गई हैं, जबकि एक व्यक्ति लापता है. एक अन्य को समय रहते बचा लिया गया.

छठ पर बिहार में 106 लोगों की मौत

दरभंगा-मोतिहारी में 4, मधुबनी में 5 और सीतामढ़ी में छठ के दौरान तीन लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई है. मुजफ्फरपुर के मीनापुर से हादसे की घटना सामने आई है, जहां दो लोग पानी में डूबे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है. कुल मिलाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में छठ के दौरान पानी में डूबने से 106 लोगों की दर्दनाक की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश की जा रही हैं.मरने वाले में कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह उषा अर्घ्य के दौरान दम तोड़ दिया तो कुछ छठ घाट निर्माण के दौरान डूब गए.