Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को... Itarsi GRP Action: इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्... MP High Court: तलाकशुदा पत्नी को पूर्व पति की संपत्ति और सेवा लाभ का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फै... Ratlam Crime News: रतलाम में सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, चड्डी-बनियान गैंग नहीं बल्कि निकला यह... Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी पत्नी सोनम को बड़ा झटका, जमानत खारिज कर सरेंडर क... MP High Court: बीजेपी विधायक संजय पाठक को बड़ी राहत, आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी स्वीकार IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम... Bhopal Robbery Case: कुत्तों को मांस खिलाकर 18 लाख की डकैती डालने वाला शातिर शाहरुख जयपुर से गिरफ्ता... SL Squad for India Test: खेल मंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर, श्रीलंका टीम चयन से पहले बोर्ड की बढ़ी मुश्कि...

IRCTC क्रैश: महापर्व छठ से ठीक पहले ठप हुई वेबसाइट, टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों में मची अफरा-तफरी

त्योहारों की भीड़ के बीच शनिवार को ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि आईआरसीटीसी की वेबसाइट फिर से ठप पड़ गई. कई यात्रियों ने IRCTC वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक नहीं कर पाने की शिकायत की है. आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल डाउनडिटेक्टर ने IRCTC वेबसाइट और ऐप पर आउटेज की पुष्टि की है. आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल के अनुसार, कई यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं कई यूजर्स ऐप और वेबसाइट में लॉगिन करने में भी दिक्कत का सामना कर रहे थे. IRCTC ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया लेकिन अपने X हैंडल पर यूजर्स को ई-क्वेरी लिंक पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी.

IRCTC का जवाब और Downdetector की रिपोर्ट

IRCTC ने अपने X हैंडल पर शिकायत करने वालों को निर्देश दिया कि वे https://equery.irctc.co.in/irctc_equery/ पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से अपनी शिकायत दर्ज करें. वहीं डाउनडिटेक्टर ने IRCTC वेबसाइट डाउन होने की पुष्टि की है. आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल पर सुबह करीब 10:01 बजे लगभग 180 यूजर्स-रिपोर्ट दर्ज देखे गए, जो अस्थायी आउटेज को दर्शाती हैं. इस दौरान 52% यूजर्स ने मोबाइल एप और 45% यूजर्स ने वेबसाइट पर दिक्कत का सामना किया.

यूजर्स हुए परेशान

आउटेज को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है. यूजर्स का कहना है कि Tatkal बुकिंग टाइम पर ऐप और वेबसाइट कुछ दिनों से समस्याग्रस्त रहे हैं. एक अन्य यूजर ने दावा किया कि आईआरसीटीसी ऐप पिछले तीन-चार दिनों से तत्काल समय के दौरान काम नहीं कर रहा है. इनके जवाब में रेलवे ने कहा कि यूजर्स अपनी चिंता/शिकायत https://equery.irctc.co.in/irctc_equery/ पर पंजीकृत मोबाइल नंबर/मेल आईडी का उपयोग करके दर्ज कर सकते हैं.

रेलवे की क्या हैं तैयारियां

भारतीय रेलवे ने Diwali से पहले शुरू हुई भारी भीड़ और Chhath के चलते देश भर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं ताकि यात्रियों का आवागमन सुचारु रहे. प्रमुख स्टेशनों जैसे New Delhi, Anand Vihar Terminal, Udhna, Pune, Mumbai और Bengaluru पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया और अन्य सुविधाए उपलब्ध करवाई गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से संयम और यात्रा से जुड़ी सूचनाओं के लिए आधिकारिक चैनलों पर नजर रखने का अनुरोध किया है.