Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना से खदेड़े गए, बस्तर में 'राज' किया! आखिर कैसे छत्तीसगढ़ का ये जिला बन गया माओवादियों का हेड... IAS Ravi Mittal PMO Appointment: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल बनाए गए PMO में डिप्टी सेक्रेटरी; ... Septic Tank Death News: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों ने गंवाई जान, मुख्यमंत्री ने जताया द... Chhattisgarh Assembly Today: धर्म स्वतंत्रता विधेयक समेत कई अहम बिल पेश, विपक्ष ने घेराबंदी की तैयार... Maa Manka Dai Temple: चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, माँ मनका दाई पूरी करती हैं हर झ... Chhattisgarh Assembly: वीरता पदकों पर मिलने वाली राशि पर छिड़ी बहस, विधायक रामकुमार टोप्पो ने मांगा ... Freedom of Religion Bill 2026: विधानसभा में पास हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक? विपक्ष के हंगामे और वॉक... Assembly Ruckus on SIR: विधानसभा में संग्राम! 19 लाख लोगों के लापता होने के आरोप से मचा हड़कंप, विपक... Balod Crime News: बालोद में युवती का शव मिलने से मची अफरा-तफरी, हत्या की आशंका; पुलिस और फोरेंसिक टी... Durg Gas Cylinder Raid: दुर्ग में अवैध गैस भंडारण पर बड़ा एक्शन, 599 सिलेंडर सीज; खाद्य विभाग ने मार...

मोदी के भाषण में स्वदेशी और जीएसटी पर जोर

नवरात्र से पहले राष्ट्र को संबोधित किया प्रधानमंत्री ने

  • मेक इन इंडिया पर जोर रहा पीएम का

  • स्वदेशी का प्रचार प्रसार भी करना होगा

  • जीएसटी सुधार का लाभ गरीबों को मिलेगा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः नवरात्रों की शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दो मुख्य बातों पर जोर दिया: स्वदेशी को अपनाना और जीएसटी के नए बदलावों से होने वाले फायदे। प्रधानमंत्री मोदी ने हर भारतीय से मेड इन इंडिया उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से विदेशी चीजों को हटाना होगा और उनकी जगह उन सामानों को अपनाना होगा, जिन्हें हमारे अपने देशवासियों ने अपने पसीने से बनाया है। उन्होंने कहा, हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है। गर्व से कहो ये स्वदेशी है, गर्व से कहो मैं स्वदेशी हूं। यह हर भारतीय का स्वभाव बनना चाहिए। प्रधानमंत्री के अनुसार, जब तक हम यह नहीं करेंगे, तब तक भारत तेजी से विकसित नहीं हो सकता।

इससे पहले भी श्री मोदी ने एक शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए यह कहा था कि दूसरे देशों पर अधिक निर्भरता ही भारत के विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है। इसे दूर करने के लिए स्वदेशी को अपनाने तथा उसे लोकप्रिय बनाने की दिशा में हर भारतवासी को प्रयास करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने बताया कि 12 प्रतिशत की दर वाली 99 प्रतिशत चीजें अब 5 प्रतिशत के टैक्स स्लैब में आ गई हैं, जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ, दवाइयां, साबुन और स्वास्थ्य सेवाएं काफी सस्ती हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो ही टैक्स स्लैब रह गए हैं।

पीएम मोदी ने इन जीएसटी सुधारों को बचत महोत्सव बताया, क्योंकि केवल एक साल में लिए गए इन फैसलों से देश की जनता को 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी। उन्होंने कहा कि ये बदलाव देश की वर्तमान जरूरतों और भविष्य के सपनों को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

वैसे इस भाषण का एलान होने के बाद से यह चर्चा का विषय बन गया था कि प्रधानमंत्री मोदी क्या कुछ नया बोलने जा रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी अनुमान लगा रहे थे कि शायद इस बार वह डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम के दावे पर भी कुछ बोलेंगे। वैसे श्री मोदी के भाषण में ऐसा कुछ नहीं हुआ तो नया था। सिर्फ उन्होंने जीएसटी उत्सव मनाने का एलान कर भाजपा के लोगों के लिए नया कार्य सौंप दिया। उनका भाषण जारी रहने के बीच ही भाजपा से जुड़े नेताओं और संगठनों ने अपने अपने स्तर पर इस उत्सव को मनाने का एलान भी कर दिया।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के संबोधन से पहले, कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री देश को संबोधित कर रहे हैं, उसी समय उनके मित्र और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि ट्रंप 42वीं बार कह चुके हैं कि उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार का लाभ उठाकर ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया। कांग्रेस ने कहा कि ट्रंप यह दावा केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, कतर और ब्रिटेन में भी कर चुके हैं।