Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग... Ambala News: मानसून से पहले अंबाला कपड़ा मार्केट में नगर निगम का 'पीला पंजा'; अतिक्रमण हटाने का बड़ा ... राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का असर अब निकल रहा है Anti-Ragging Rules: कॉलेजों में रैगिंग पर लगाम; PG छात्रों और अभिभावकों के लिए एंटी-रैगिंग एफिडेविट ... Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो...

वोट चोरी का हाईड्रोजन बम फटेगाः राहुल गांधी

रायबरेली में भी अपनी ही पुरानी बात पर अड़े रहे नेता प्रतिपक्ष

  • मीडिया से बातचीत में यह बात कही

  • पहले के सबूत जनता के सामने रखे हैं

  • अभी कुछ और बड़े खुलासे किये जाएंगे

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने रायबरेली दौरे के दौरान एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में वोट चुराकर सरकारें बनाई जा रही हैं। उन्होंने इसे हाइड्रोजन बम आने जैसा बताया, जो सब कुछ साफ कर देगा।

रायबरेली में एक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग इस बात से परेशान हैं कि उनके वोट चोरी के सबूत सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में वोट चोरी के ब्लैक एंड व्हाइट सबूत मौजूद हैं और जल्द ही और भी खुलासे होंगे।

बुधवार को ऊंचाहार में बूथ अध्यक्षों से मुलाकात के दौरान भी राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला जारी रखा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और इस जीत का श्रेय उन्हीं को दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के बाद एक करोड़ फर्जी वोट बढ़ा दिए हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस आगे बढ़ रही है और उन्हीं के प्रयास से देश में बदलाव आएगा।

रायबरेली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन को आगे बढ़ाया और इसी नारे के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी की है, जिसके कारण वे परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार में संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी का यह बयान बीजेपी पर उनकी लगातार आलोचना का हिस्सा है, जिसमें वह चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।