Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

आतंकी संगठन के कमांडर के मारे जाने का दावा

हमास के युद्धविराम वार्ता के झांसे में नहीं आ रहा इजरायल

तेल अवीवः आईडीएफ और शिन बेट ने वरिष्ठ हमास नुखबा कमांडर के मारे जाने की पुष्टि की है। एक संयुक्त बयान के अनुसार, अल-बकीन हमास की केंद्रीय जबालिया बटालियन में नुखबा कंपनी के उप कमांडर के रूप में कार्यरत था।

आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) ने गाजा में हमास आतंकवादी संगठन की केंद्रीय जबालिया बटालियन में नुखबा कंपनी के उप कमांडर के रूप में कार्यरत आतंकवादी अब्दुल्ला सईद अब्द अल-बकीन पर हमला कर उसे मार गिराया।

7 अगस्त को किए गए एक ऑपरेशन में वह मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब हमास का एक प्रतिनिधिमंडल युद्धविराम वार्ता में भाग लेने गया है। इजरायल ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वह बार बार के हमास के इस झांसे में नहीं आने वाला। हमास बार बार युद्धविराम वार्ता के नाम पर समय लेता है और अपनी किलेबंदी को मजबूत करने की साजिश करता है।

अब्देल बेगिन ने 7 अक्टूबर के नरसंहार में इज़राइल राज्य के क्षेत्र पर धावा बोला, एरेज़ आईडीएफ बेस पर छापे में हिस्सा लिया और सैनिकों रॉन शेरमेन, दिवंगत निक बेज़र और तामीर निमरोदी के अपहरण में शामिल रहा। इसके अलावा, युद्ध के दौरान उसने क्षेत्र में आईडीएफ बलों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया।

यह घटना गाजा में फिलिस्तीनियों द्वारा सोमवार को गाजा शहर के पूर्वी इलाकों में हफ्तों में सबसे भारी बमबारी की सूचना के बाद हुई है। यह घटना प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा इस क्षेत्र में एक नए विस्तारित हमले को काफी जल्दी पूरा करने की उम्मीद जताए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है। आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने सोमवार को कहा, हम गाजा में लड़ाई के एक नए चरण की शुरुआत में हैं। हम बंधकों की रक्षा और उन्हें घर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।