Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Siddique Murder Case: आरोपी आकाशदीप करज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, बड़ी राहत Sharad Pawar Health Update: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद पुणे के अस्पताल में... Bihar Governance: बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग को मिला ISO सर्टिफिकेट, सीएम नीतीश कुमार की प्रशासन... नीतीश कुमार की फिसली जुबान? राबड़ी देवी को देख बोले- 'ई जो लड़की है...', बिहार विधान परिषद में हाई व... Tarn Taran Shootout Update: प्यार में रिजेक्शन या कुछ और? लॉ स्टूडेंट की फायरिंग का वीडियो आया सामने Kanpur Lamborghini Accident: वीडियो में दिखा आरोपी शिवम, फिर FIR से नाम क्यों गायब? कानपुर पुलिस पर ... Bhopal Hospital Fraud: भोपाल के सरकारी अस्पताल में मौत का डर दिखाकर ठगी, मरीजों के परिजनों से 'इलाज'... Darbhanga News: दरभंगा में बच्ची से दरिंदगी के बाद भारी बवाल, 230 लोगों पर FIR; SSP ने दिया 'स्पीडी ... Basti Daroga Death: बस्ती से लापता दारोगा का अयोध्या में मिला शव, सरयू नदी में लाश मिलने से मची सनसन... Weather Update: दिल्ली में गर्मी या फिर लौटेगी ठंड? यूपी-बिहार में कोहरा और पहाड़ों पर बर्फबारी का अ...

किसी दुस्साहस के दर्दनाक परिणाम होंगेः विदेश मंत्रालय

वाशिंगटन के आक्रामक बयान के बाद भारत ने अपनी राय दी

  • ऑपरेशन सिंदूर का नमूना देखा है हाल में

  • असीम मुनीर ने परमाणु युद्ध की धमकी दी थी

  • सिंधु जल समझौता भी खत्म कर दिया गया है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः भारत ने गुरुवार को पाकिस्तानी नेतृत्व को भारत के खिलाफ लगातार युद्धोन्माद और घृणास्पद टिप्पणियों को लेकर चेतावनी दी। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को सलाह दी कि वह अपनी बयानबाजी में संयम बरते, अन्यथा देश को दर्दनाक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, जैसा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में दिखा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, हमने भारत के खिलाफ युद्धोन्माद और घृणास्पद टिप्पणियों के जारी रहने के संबंध में कई बयान और रिपोर्ट देखी हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिए भारत विरोधी बयानबाजी करना पाकिस्तानी नेतृत्व की एक जानी-मानी कार्यप्रणाली है।

विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा भारत के खिलाफ लगातार दिए गए बयानों और धमकियों के बाद आई है। इसकी शुरुआत पिछले हफ्ते तब हुई जब असीम मुनीर ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान धमकी दी कि अगर इस्लामाबाद को अस्तित्व का खतरा हुआ तो वह इस क्षेत्र को परमाणु युद्ध में धकेल देंगे।

वाशिंगटन में फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा था, अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएँगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मंगलवार को दावा किया कि पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को रोकने की कोई भी कोशिश सिंधु जल संधि का उल्लंघन है और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

भारत को दी गई यह धमकी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी द्वारा इसी तरह की टिप्पणी के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि के निलंबन को सिंधु घाटी सभ्यता पर हमला बताया था। भारत ने सिंधु जल समझौता खत्म करने के बाद यहां से जल के प्रवाह को नियंत्रित करना प्रारंभ कर दिया है। इस वजह से पाकिस्तान तक जाने वाली नदियों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है और वहां की खेती इससे प्रभावित हो रही है।