Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य प्रेगनेंसी में जरूरी पोषण: स्वस्थ मां और बेबी के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स केन्या का विलवणीकरण प्लांट का वन्यजीवन में सहयोग ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत Lucknow-Kanpur Expressway: आम जनता के लिए खुला 6-लेन एक्सप्रेस-वे, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़... Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा मंदसौर हाईवे हादसा: टैंकर पलटने से फसलें जलकर राख, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन Indore-Ratlam Fourlane Accident: बिलपांक टोल के पास कार डिवाइडर से टकराई, बाल चिकित्सक समेत दो की जा...

संदिग्ध पाकिस्तानी नाव को देखे जाने पर कार्रवाई

महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों के समुद्री तटों पर एलर्ट जारी

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास देखी गई एक संदिग्ध नाव, संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव की तलाश तेज कर दी है, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाव को भारतीय नौसेना के रडार पर रविवार रात को रेवदंडा में कोरलाई तट से लगभग दो समुद्री मील दूर देखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि यह संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव थी, लेकिन नाव को रोके जाने के बाद इसकी पहचान और अन्य विवरण का पता लगाया जाएगा। एक अधिकारी ने पहले कहा था कि प्रथम दृष्टया नाव के रायगढ़ तट की ओर बहने का संदेह है। नाव के देखे जाने के बाद रायगढ़ में समुद्र तट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

उन्होंने बताया कि अलर्ट के बाद रायगढ़ पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी), नौसेना और तटरक्षक बल के जवान रात में ही मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में नाव तक पहुंचने के प्रयास बाधित हुए।

अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की निगरानी के लिए तट पर पहुंच गई थीं। अधिकारी ने बताया कि दलाल ने खुद एक बजरे का उपयोग करके नाव तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और एहतियात के तौर पर जिले में समग्र सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। नवंबर 2008 में, 10 भारी हथियारों से लैस आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान से मुंबई तट की ओर आए और राज्य की राजधानी में तीन दिनों तक उत्पात मचाया, जिसमें 166 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।