Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

मछुआरों के जाल में फंसा विशालकाय अजगर

ब्राजिल के एनाकोंडा की चर्चा से पर्यावरण जगत में सनसनी फैली

  • दामोदर नदी में पाया गया यह जीव

  • जाल से निकालने पर मरा हुआ मिला

  • यह भारतीय रॉक पाइथन प्रजाति का

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के बर्दवान में दामोदर नदी के किनारे मछुआरों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके जाल में एक विशालकाय सरीसृप फंसा मिला। रोज की तरह सदरघाट के पास मछुआरे मछली पकड़ने के लिए अपने जाल बिछा रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि भारी बारिश के कारण नदी में अच्छी मछलियां मिलेंगी, लेकिन जब उन्होंने अपने जाल खींचे, तो जो सामने आया उसने उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

मछुआरे यह देखकर हैरान रह गए कि जाल में एक विशालकाय सांप फंसा हुआ था। यह कोई सामान्य सांप नहीं था, बल्कि एक भारतीय रॉक पाइथन (अजगर) था। बारिश के मौसम में कभी-कभी सांपों का जाल में फंसना असामान्य नहीं है, लेकिन इस बार का सांप वाकई असाधारण था। मछुआरों ने बताया कि उसके शरीर पर मोरे ईल जैसे धब्बे थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मोरे ईल नहीं था। इस बीच कहीं से यह खबर फैल गयी कि नदी में ब्राजिल में पाये जाने वाले सबसे विशाल प्रजाति का एनाकोंडा सांप पाया गया है। इस चर्चा से भी अनेक लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े चले आये।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार की सुबह हुई, जब मछुआरे अपने जाल खींच रहे थे। जाल का भारी वजन महसूस कर उन्हें लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है, लेकिन किनारे लाने पर उन्होंने देखा कि एक विशालकाय अजगर मृत अवस्था में जाल में उलझा हुआ था। इस अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, बारिश के मौसम में कई बार मछुआरों के जाल में सांप आ जाते हैं। बड़े सांप भी अलग-अलग समय पर आते रहते हैं। लेकिन, आज जो सांप मैंने देखा, वह मैंने पहले कभी नहीं देखा था। सुना है कि किनारे पर लाए जाने से पहले ही यह विशालकाय सांप मर चुका था। इस घटना ने पूरे इलाके में कौतूहल और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अजगर का दामोदर नदी के पानी में तैरना और फिर रात में मछुआरों के जाल में फंस जाना, एक असाधारण घटना थी जिसने सभी को हैरान कर दिया। मृत अजगर को देखने के लिए उमड़ी भीड़ उसकी विशालता और असामान्य स्वरूप पर आश्चर्यचकित थी।