Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अपने कचड़े से उर्वरक संकट का समाधान करें सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ... Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा...

बिहार में करीब 18858 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

  • चुनाव आयोग को दागदार अफसरों पर ध्यान देना होगा

  • मुख्यालय में जमे इंस्पक्टरों भी फील्ड में भेजे जाएं

  • भ्रष्ट एसडीओ और डीएसपी को हटाना सीएम का काम

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार में लंबे वर्षों से जमे पुलिस कर्मियों का तबादला आखिरकार बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कर ही दिया। उन्होंने कहा था कि हर हाल में मई महीने में तबादला होगा जो हो गया है। फिर भी कई ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर है जो पुलिस मुख्यालय में कई वर्षों से जमे हैं और पुलिस मुख्यालय का मोह उनसे नहीं छूट रहा है। उनको पुलिस हेडक्वार्टर से हटाकर फील्ड में भेजने की जरूरत है। ऐसी चर्चा है कि बिहार में एक जिले में तैनात एक एसपी भ्रष्टाचार का बड़ा खेल खेल रहे हैं।

देखें इससे संबंधित वीडियो रिपोर्ट

बिहार के डीजीपी साहब ने पुलिस कर्मियों के तबादले को सही समय पर कर करके पुलिस कर्मियों के प्रति अपनी एक सहानुभूति ले ली है लेकिन डीजीपी साहब पुलिस कर्मियों के और कुछ वेलफेयर का कार्य होना चाहिए जिससे कि पुलिसकर्मी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

डीजीपी साहब लगातार कई जिले में तैनात अकाउंटेंट और लिपिक के द्वारा व्हाट्सएप किया जा रहा है कि उनके कई वर्षों से तबादला नहीं हुआ है। डीजीपी और सरकार को भी प्रधान लिपिक और अकाउंटेंट के मामले में भी ध्यान देना चाहिए वह एक ही रेंज में 15 से 16 वर्ष से जमे है तो सीनियर एसपी या एसपी के यहां जो तैनात अकाउंटेंट और लिपिक रहते हैं क्योंकि सारा लेनदेन का कार्य ही अकाउंटेंट और प्रधान लिपि के ऑफिस से होता है और वहां भ्रष्टाचार की शिकायतें भी बहुत रहती है। इसलिए नियम की अनुकूल उनका भी तबादला होना चाहिए।

यह जांच का विषय है कि कौन एक एसडीओ है जो कोई बड़ा भ्रष्टाचार का कार्य करता है तो सीधे व्हाट्सएप कॉल पर कहता है कि मैं उपमुख्यमंत्री का आदमी हूं। उसे एसडीओ की संपत्ति का मालूम कीजिए कितनी नाजायज संपत्ति भ्रष्टाचार से उसने जमा की है और किस-किस राज्य में उसकी संपत्ति है क्योंकि अभी भी फील्ड में तैनात है अपने समय से अधिक कार्यकाल उनका हो गया है।

चुनाव का समय है ऐसे लंबे वर्षों से फील्ड में जमे डीएसपी को भी तबादला किया जाना चाहिए। नौगछिया पुलिस जिला में एक किराना व्यवसाय विनय गुप्ता की हत्या हुई है उसको लेकर पुलिस की काफी बदनामी देखी जा रही है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी विरोध किया है कल बाजार बंद भी किया गया था। वहां पर की महिला एसपी पर भी पदाधिकारी सवाल उठा रहे हैं लेकिन महिला एसपी की साफ़ छवि मानी जा रही है।