Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत में झमाझम, प्री-मानसून सक्रिय, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Weather Forecast: देश का कई इलाकों में मौसम बदल गया है. एक नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई इलाकों में आंधी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान से लेकर पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में बारिश और तेज हवा बह रही है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के कई इलाकों में छोटे-छोटे साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं.

बदल गया है मौसम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के त्रिसंधि क्षेत्र पर एक प्रमुख चक्रवातीय प्रणाली बनी है, जो ऊपरी हवा में मौजूद ट्रफ के साथ मिलकर बीते 24 घंटों में उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश के साथ गरज-चमक वाले तूफानों का कारण बन रहा है. अगले दो तीन दिनों तक इसका असर दिख सकता है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में जारी है आंधी बारिश

मौसम में बदलाव के कारण बीते 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम के तेवर पूरी तरह तल्ख हैं. आंधी तूफान देखने को मिल रही है. बीते दिन दिल्ली में जोरदार बारिश के साथ तेज हवा चली, यूपी और बिहार का भी यही हाल है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों तक दिल्ली समेत कई और राज्यों में तेज हवा और बारिश का दौर दिख सकता है.

प्री-मानसून की बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के कारण उत्तर भारत में अगले 4 से 5 दिन सक्रिय प्री-मानसून परिस्थितियां बनी रहेंगी. इस दौरान भारी बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने की संभावना है. 6 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है. उसके बाद मौसम शुष्क हो सकता है.