Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लालजीत भुल्लर पर सीएम मान का 'हथौड़ा'! इस्तीफा मंजूर और अब FIR के आदेश; अफसर की पत्नी के खुलासे ने ह... Wife Murder Case: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर सास को दी चुनौती; "तुम्हारी बेटी को मार डाला, फोटो भ... क्रिकेट के मैदान पर 'काल' का साया! बैटिंग कर रहे 30 साल के खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक; पिच पर ही तड़प... दिल्ली-हरियाणा के बीच 'सुपरफास्ट' सफर! 16KM लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू; रोहिणी से शालीमार बाग... Odisha Bus Fire: ओडिशा के विधायक मंगू खिला की बस में लगी आग, 36 लोगों के साथ सुरक्षित निकले बाहर; मच... हिमाचल में 'कंगाली' की नौबत! सीएम सुक्खू समेत मंत्रियों और विधायकों की सैलरी पर चली कैंची; खुद मुख्य... नासिक की 'कैप्टन फाइल्स' बेनकाब! 500 करोड़ का साम्राज्य, 58 अश्लील वीडियो और IAS अफसरों से कनेक्शन; ... ग्लोबल इकोनॉमी पर 'वॉर' का प्रहार! हॉर्मुज संकट से $120 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ट्रेड ठप, अब महंगाई... आधी सदी बाद फिर चांद की दहलीज पर इंसान प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात

पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही समयः कांग्रेस

पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश एकजुटता दिखा रहा

  • सर्वदलीय बैठक में भी यही मांग थी

  • संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग है

  • संजय राउत ने कहा चौबीस घंटे में होना था

नईदिल्लीः कांग्रेस ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में एकता और एकजुटता का ज़बरदस्त माहौल है और यही सामूहिक रूप से पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही वक्त है ताकि पहलगाम जैसे अपराध करने की वह कभी सोच भी न सके। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश में यहां जारी बयान में कहा, यह एकता और एकजुटता का समय है।

यह वह समय है जब हमें सामूहिक संकल्प के साथ पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना है जिसे वह कभी न भूल पाए। उन्होंने कहा, हमले के तुरंत बाद 22 अप्रैल की रात को ही कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग की थी। यह बैठक दो दिन बाद हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसमें शामिल नहीं हुए। फिर इस मामले में 24 अप्रैल को पारित कांग्रेस कार्य समिति का प्रस्ताव बिल्कुल स्पष्ट है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पहले की स्थिति का हवाला देते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कहा, लेकिन 28 नवम्बर 2008 को, मुंबई में भीषण आतंकी हमलों के महज दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने क्या किया। एक दिखावटी कदम उठाते हुए, उस समय के गुजरात के मुख्यमंत्री मुंबई गए और वहां मीडिया को संबोधित कर राजनीतिक दिखावा किया।

उसी दिन भाजपा ने अखबारों में एक बेहद आपत्तिजनक विज्ञापन भी जारी किया था। यह इतिहास है। पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए एकजुटता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, हम सभी को इस बेहद संवेदनशील समय में जिम्मेदारी और एकजुटता के साथ खड़े रहना चाहिए। देश इंतजार कर रहा है।

शिवसेना (यूटीबी) नेता संजय राउत ने बुधवार को यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान को 24 घंटे के भीतर सबक सिखा देना चाहिए था।  श्री राउत ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उसे 24 घंटे के भीतर जवाब देना चाहिए था, जैसे दूसरे देश तुरंत बदला लेते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई सैनिक भी मारा जाता है, तो अमेरिका, रूस और इजरायल जैसे देश तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हैं। शिवसेना नेता ने कहा कि  देश को बताया गया कि भारत ने सिंधु नदी का पानी रोक दिया है, लेकिन पानी ऐसे ही नहीं रोका जाता। उन्होंने कहा, इसके लिए भंडारण क्षमता बनानी होगी, बांध बनाने होंगे और इसमें 20 साल लगेंगे।  उन्होंने 27 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया, क्या इसे बदला कहते हैं?