Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, कोर्ट ने मालिक को ठहराया जिम्मेदार, सुनाई सजा Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू जान बचाने में नायक बने हैं प्रशिक्षित कुत्ते सुप्त पड़े ताल ज्वालामुखी में अचानक संक्षिप्त विस्फोट कीव पर रूसी मिसाइलों का जोरदार आक्रमण

त्रिपुरा में टिपरा मोथा के संस्थापक ने बड़ा एलान कर दिया

राज्य में राज शासन कायम करने की घोषणा

  • पार्टी की रैली में यह बड़ी बात कह दी

  • पार्टी के बहुमत का आंकड़ा पाने की उम्मीद

  • पार्टी एकजुट रही तो आदिवासी शासन स्थापना

अगरतलाः त्रिपुरा सरकार में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी टिपरा मोथा के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मन ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी वर्ष 2028 से राज्य में राजशासन स्थापित करेगी। श्री देबबर्मन ने अपनी पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में यह स्थापित हो जाएगा, बशर्ते समुदाय के बीच एकता बरकरार रहे।

उन्होंने भविष्यवाणी की कि त्रिपुरा में 2028 के विधानसभा चुनाव टिपरासा शासन (आदिवासी शासन) की शुरुआत का प्रतीक होंगे। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में टिपरा मोथा पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर जाएगी। साझेदार होने के बावजूद, भाजपा और मोथा स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) क्षेत्रों और पहाड़ियों पर प्रभुत्व को लेकर संघर्ष में हैं।

दोनों दलों के नेताओं के बीच हाल ही में कोकबोरोक (स्थानीय बोली) के लिए रोमन लिपि को लेकर संघर्ष बढ़ गया था और राज्य सरकार उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद दो साल तक एडीसी के ग्राम परिषद चुनाव कराने के लिए अनिच्छुक है। श्री देबबर्मन ने कहा, वर्ष 2028 हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है।

अंग्रेजों से आजादी छीनने में 200 साल और कम्युनिस्टों को सत्ता से बाहर करने में 35 साल लगे। मैं सिर्फ तीन और साल मांग रहा हूं। अगर हम अपनी पार्टी को एकजुट रखने में सफल रहे, तो 2028 में टिपरासा शासन स्थापित होगा। हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में होगा। बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर पूर्वोत्तर पर उनकी हालिया टिप्पणियों के लिए निशाना साधते हुए, श्री देबबर्मन ने दोहराया कि टिपरासा समुदाय के लोगों में अपनी जमीन की रक्षा करने की ताकत है। अगर बंगलादेश त्रिपुरा के लोगों के लिए खतरा पैदा करता है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्रेटर टिपरालैंड का हमारा हिस्सा बंगलादेश से हासिल हो।