Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ghazipur News: 'हमारी भी शादी करा दे सरकार', गाजीपुर में 1784 कुंवारों की अनोखी गुहार, जानें पूरा मा... Jabalpur Fire Incident: जबलपुर के गेम जोन में वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग, एक की गई जान Purnia Murder Case: पूर्णिया में खौफनाक वारदात! ड्यूटी से लौट रहे बस ड्राइवर को चाकू से गोदा, 2 पत्न... Indore Crime News: शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी, 40 महिलाओं को फंसाने वाला शातिर कैफे से अरेस्ट Lokesh Meena Death Case: अपने ही गोत्र में इश्क करने पर 7 लाख जुर्माना, अब जिंदा जलने से युवक की संद... Bihar Politics: सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने छपवाई परिवार की फोटो, शुरू हुआ विवाद, RJD का हमला Bareilly Crime News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर सब्जी वाले के घर पथराव, ईंट लगने से बुजुर्ग महिला ... Agra News: आगरा में बच्ची की हत्या पर भड़की भीड़, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ Bangladesh Bus Accident: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता Bastar Naxal News: 96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्ल...

बनासकांठा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

हादसे में 17 की जान गयी कई और घायल

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः मंगलवार को बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बनासकांठा के जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने बताया, मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे डीसा औद्योगिक तालुक क्षेत्र में एक बड़ा विस्फोट हुआ।

विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री ध्वस्त हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। 13 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो को डीसा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य दो का पालमपुर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बचाव दल यह जांच कर रहा है कि फैक्ट्री के मलबे में कोई श्रमिक दबा तो नहीं है। इसके बाद पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार और लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गयी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि फैक्ट्री के गन पाउडर यूनिट में विस्फोट हुआ, जिससे आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई।

विस्फोट इतना भयानक था कि पास का गोदाम ध्वस्त हो गया और फैक्ट्री का मलबा 200 मीटर दूर तक उड़ गया। मृतकों के शरीर के अंग हर जगह बिखरे पड़े थे। ज्ञात हुआ है कि जब विस्फोट हुआ तब श्रमिक आतिशबाजी बना रहे थे। विस्फोट में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अग्निशमन अधिकारियों और बचाव दल का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि दुर्घटना के समय फैक्ट्री में कितने श्रमिक मौजूद थे, या कितने श्रमिक फिलहाल सुरक्षित हैं।