Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि... रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ... शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार धार में भोजशाला मामले को लेकर आधे दिन का बंद: बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद, पुलिस बल तैनात MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5... धार के बदनावर में बड़ा हादसा टला: राजकोट से इंदौर जा रही यात्री बस का टायर फटा, पलटने से 29 यात्रियो...

लालू ने बिहार को किया बदनामः अमित शाह

पटना में केंद्रीय गृहमंत्री ने चुनावी सपने दिखाये

  • चीनी मिलें प्रारंभ करने का आश्वासन दिया

  • मोदी शासन काल में बिहार आगे बढ़ा है

  • राजग शासन से बिहार को फायदा होगा

राष्ट्रीय खबर

पटनाः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद पर उनकी पार्टी की सरकार में प्रदेश की विधि-व्यवस्था और सहकारिता को चौपट कर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए आज वादा किया कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की फिर से सरकार बनी तो सूबे की बंद पड़ीं सभी चीनी मिलों को शुरू करा दिया जाएगा।

श्री शाह ने रविवार को यहां बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में चार विभागों की 823 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही मिथिला की महत्वाकांक्षी परियोजना मखाना प्रसंस्करण केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया तथा 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम भी बांटें।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में अपहरण, हत्या, लूट और नरसंहार होते थे। उन्होंने राजद अध्यक्ष श्री यादव पर हमला बोला और कहा कि उनके 15 साल के शासन में बिहार की पूरी सहकारिता चौपट हो गई। सैंकड़ों चीनी मिल बंद हो गयीं। श्री शाह ने श्री यादव पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने चारा घोटाला करके बिहार को पूरे विश्व में बदनाम कर दिया। लेकिन, जब बिहार में श्री नीतीश कुमार की सरकार बनी तो गांव-गांव तक सड़कें पहुंची, बिजली पहुंची और हर घर तक नल का जल पहुंचा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीनी के उत्पादन में बिहार का हिस्सा 30 प्रतिशत से भी अधिक था, राजद शासन की कुव्यवस्था के कारण घटकर छह प्रतिशत के नीचे चली गई है। बिहार में अन्न का उत्पादन काफी घट गया। उन्होंने कहा, मैं बिहार की जनता को कहने आया हूं कि वर्ष 2025 के चुनाव में फिर से राजग की सरकार बनाइए हम सारी चीनी मिलों को चालू कर देंगे। श्री शाह ने कहा कि बिहार के गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा चिंता करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री लालू यादव संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में मंत्री थे तो बिहार को दस वर्ष में मात्र दो लाख 80 हजार करोड़ रुपये मिले जबकि केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार ने दस साल में बिहार को नौ लाख 23 हजार करोड़ रुपए दिए। साथ ही चार लाख करोड़ रुपये के सड़क-पुल की परियोजनाएं, एक लाख करोड़ रुपये की रेल परियोजना और दो लाख करोड़ रुपये की हवाई परियोजनाएं मिली हैं। लालू यादव ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी जी ने गरीबों की मदद के लिए सहकारिता क्षेत्र में काम किया। सहकारिता क्षेत्र का सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला हैं।