Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fatehabad Liquor Scam: मालखाने से 211 पेटियां शराब गायब होने का मामला; तत्कालीन थाना प्रभारी रिमांड ... Bhiwani Yoga Day: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान; कहा- 'युवाओं को नशे से बचाने के लिए योग ज... प्रधानमंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का मामला आमने सामने हुई इंग्लैड में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर Neemuch News: जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का हुआ विरोध; सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाज... Shahdol Coal Scam: शहडोल में कोयला माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 45 लाख रुपये का 1000 टन अवैध कोयल... President Draupadi Murmu in Kuno: राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा; चीता प्रोजेक्ट और बायो... Rewa NEET Exam Update: रीवा के 13 केंद्रों पर 5399 छात्रों ने दी नीट परीक्षा; कड़ी जांच के बाद ही मिल... Raisen Rain News: रायसेन में प्री-मानसून की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका के दावों की पोल; सड़कें बनीं... Morena Crime News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या; तालाब से 7 घंटे की मशक्कत ...

परिसीमन के मुद्दे पर भड़के रहे द्रमुक के सारे सांसद

संसद के दोनों सदनों में काम काज नहीं

  • लोकसभा में देर तक नारेबाजी का दौर

  • ओम बिड़ला का अनुरोध भी बेकार गया

  • राज्यसभा में भी शून्यकाल नहीं हो पाया

नईदिल्लीः लोकसभा सीटों के संभावित परिसीमन के विरोध में नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर आये द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी सदस्यों के आचरण के कारण गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार के स्थगन के बाद अंतत: दिन भर के लिये स्थगित कर दी गयीं। दोनों सदनों में केवल एजेंडा में शामिल दस्तावेजों को पटल पर जाने के अलावा कोई कामकाज नहीं हो सका।

लोकसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे जैसे ही शुरू हुई, टी-शर्ट पहने द्रमुक सदस्य परिसीमन के विरोध में नारे लगाते हुए सदन के बीचोबीच आकर हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने सदस्यों से हंगामा नहीं करने और सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होनी है, इसलिए सदस्यों को अपनी सीटों पर बैठकर चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए, लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों ने उनके आग्रह को अनसुना कर दिया और हंगामा करते रहे, जिसके कारण पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों ने हंगामा किया, जिसके कारण कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गयी और प्रश्न काल नहीं चल सका।

अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन मर्यादा से चलता है, गरिमा से चलता है, सभी सदस्यों को नियमों का पालन करना होता है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को नियम 249 पढ़ना चाहिए। उन्हें अपना व्यवहार और आचरण अच्छा रखना चाहिए। श्री बिरला ने कहा कि विपक्षी सदस्य नारे लगायेंगे, टी-शर्ट पहन कर सदन में आयेंगे, यह उचित नहीं है।

सदन नियमों का पालन करते हुये प्रतिष्ठा से चलेगा, चाहे कोई भी हो, सभी को सदन की मर्यादा का पालन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टी-शर्ट पहने विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले जायें, तभी कार्यवाही चलेगी। फिर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो सदस्यों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गयी।

द्रमुक के सदस्यों के नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर सदन में आने के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी गुरुवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे राज्यसभा की कार्यवाही पुन: शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने आसन पर बैठते ही कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे पहले द्रमुक के सभी सदस्य सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर सदन में आए। इन टी-शर्ट पर परिसीमन के विरोध में नारे लिखे हुए थे।

राज्यसभा में गुरुवार को शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित की गयी थी। सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक स्थागित कर दी, जिसके कारण शून्यकाल नहीं हो सका। इसके बाद उप सभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12.15 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

दूसरी बार के स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर फिर से उप सभापति ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी। इसके कारण प्रश्नकाल भी नहीं हो सका। इससे पहले शून्यकाल नहीं हो सका था। सभापति ने पूर्वाह्न 11 सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाये। इसके बाद श्री धनखड़ ने सदन को बताया कि साढ़े 11 बजे उन्होंने सदन में विभिन्न दलों के नेताओं को अपने कक्ष में बुलाया है। सभापति ने कहा कि उन्होंने कुछ देर पहले जो देखा है, उस पर नेताओं के साथ विचार-विमर्श करना है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके कारण सदन में शून्य काल नहीं हो सका।