Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

कैंसर के प्रति सिर्फ जागरुक रहने की जरूरत : मोदी

बागेश्वर धाम के कैंसर अस्पताल के शिलान्यास में पहुंचे पीएम

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बारात में आऊंगा

  • बागेश्वर धाम बन रहा है आरोग्य केंद्रः सीएम

  • 218 करोड़ की लागत से बन रहा है यह केंद्र

गढ़ाः केंद्र सरकार की ओर से कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए लगातार उठाए जा रहे कदमों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि कैंसर कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, बस इसे लेकर जागरुक रहने की आवश्यकता है। श्री मोदी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में बनने जा रहे कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह को संबोधत कर रहे थे।

इस दौरान राज्य के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उपस्थित थे। कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के बाद श्री मोदी ने एक अभिभावक के तौर पर इस ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि ये कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, पान-मसाले और ऐसे ही सामान से फैलता है, जरूरी है कि हम इस प्रकार के हर नशे से दूर रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट में कैंसर से लड़ने के लिए सरकार ने कई घोषणाएं की हैं।

कैंसर से सुरक्षा के लिए जागरुक और सावधान होना पड़ेगा। बीमारी की समय से पड़ताल हो, इसलिए 30 साल से ज्यादा के सभी लोगों की जांच के लिए सरकार अभियान चला रही है, लोग उसका हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि लोग निशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जो लोग आयुष्मान कार्ड से छूट गए हों, उनका जल्दी से जल्दी कार्ड बनवाएं।

इसी क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में 70 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड निशुल्क बन रहे हैं। कोई इसके लिए पैसे मांगें तो मुझे (स्वयं मोदी जी को) पत्र लिख दें। संत समुदाय से भी उन्होंने ये कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में कई बड़े अस्पताल धार्मिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं।

इस गौरवशाली परंपरा में बागेश्वर धाम के रूप में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सस्ती दवाइयों के लिए 14 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं। देश के 700 से ज्यादा जिलों में डेढ़ हजार से ज्यादा डायलिसिस केंद्र खोले हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी स्वयं भी रखें और दूसरों को भी दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक मंच से एलान किया कि वे ना केवल मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल के उद्घाटन समारोह में आएंगे, बल्कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बारात में भी शामिल होंगे। श्री मोदी ने हास परिहास करते हुए कहा कि अब तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ही सबकी पर्ची निकालते आए हैं, पर क्या वे अकेले ही पर्ची निकालेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज बागेश्वर धाम आकर श्री हनुमान ने उन्हें भी आशीर्वाद दे दिया है और इसी के तहत उन्होंने पंडित शास्त्री की माता जी की मनोकामना की पर्ची निकाली है और उनके मन की बात को सबके सामने लेकर आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे ना केवल कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के लिए भी आएंगे, बल्कि पंडित शास्त्री की बारात में भी आएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि बुंदेलखंड अंचल के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम अब आरोग्य केंद्र के रूप में आकार ले रहा है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जिए कहा, ह्लआस्था का केंद्र बन रहा आरोग्य का केंद्र… बालाजी सरकार की कृपा से रोशन छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लगभग 218.05 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का भूमिपूजन होना हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है। धर्म और सेवा के संगम की पावन भूमि पर इस क्षण का साक्षी बनकर हृदय आनंदित है।