Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ...

दो विमानों से 119 लोग भारत भेजे आयेंगे

अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर अमेरिकी नीति में बदलाव नहीं

  • मोदी ट्रंप बैठक के बाद जानकारी आयी

  • पहला विमान अमृतसर में उतरेगा

  • जांच में पकड़े गये हैं सारे भारतीय

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 104 अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा गया। इस बार दूसरे और तीसरे चरण में अवैध अप्रवासियों को भारत भेजने की बारी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में देश के नागरिक विमानन ब्यूरो को पत्र लिखा है।

संदेश में कहा गया था कि अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को लेकर दो विशेष उड़ानें सप्ताहांत में अमेरिका से पंजाब के अमृतसर में उतरेंगी। पहली 15 फरवरी को और दूसरी 16 फरवरी को है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पहली फ्लाइट 15 फरवरी (शनिवार) को रात 10:05 बजे 119 भारतीय नागरिकों को लेकर अमृतसर पहुंचेगी।

दूसरा विमान अगले दिन 16 फरवरी की रात को भारतीय धरती पर उतरेगा। हालाँकि, अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि दूसरे विमान में कितने भारतीय नागरिक होंगे। 15 फरवरी की उड़ान में 67 लोग पंजाब से और 33 लोग हरियाणा से थे। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 19 निवासी भी अमेरिकी विमान में होंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे विभिन्न देशों के नागरिकों को उनके संबंधित देशों में निर्वासित करने का निर्णय लिया है। पिछले सप्ताह 104 अवैध भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर में उतरा। उनमें से कुछ के वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और बाकी लोग कथित तौर पर अवैध रूप से मैक्सिकन सीमा पार कर संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

कई मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि अमेरिकी पुलिस अवैध भारतीय अप्रवासियों को जंजीरों और हथकड़ियों में बांधकर हवाई अड्डे तक लेकर आई थी! संसद के बजट सत्र में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कितने अवैध भारतीय नागरिकों को अमेरिका भेजा जाएगा, इस बारे में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 7 फरवरी को कहा कि ट्रंप प्रशासन ने उन्हें सूचित किया है कि 487 अवैध भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जाएगा।

इस स्थिति में ट्रम्प ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के बारे में बात की। ट्रम्प के बगल में खड़े होकर मोदी ने घोषणा की कि भारत, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे सभी भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है।