Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे

बीजापुर नेशनल पार्क में साल की सबसे बड़ी मुठभेड़

अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गये हैं

सुबह ही जंगल को घेरा गया

इस साल अब तक 65 मारे गये हैं

राष्ट्रीय खबर

रायपुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराया जबकि इस दौरान सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गये तथा दो अन्य घायल हो गये। वहीं बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पी सुंदर राज ने भी मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर थी। इस पूरे मामले व मुठभेड़ पर विस्तृत जानकारी देते हुए श्री सुंदरराज ने बीजापुर मुठभेड़ पर बताया कि जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर डिआरजी, एसटीएफ और संयुक्त बल को रवाना किया गया था।

रविवार को इस ऑपरेशन के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुईं। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक कुल 31 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। आईजी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के चार जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनमें से दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद होने वालों में एक डिआरजी और एक एसटीएफ का जवान शामिल है। अन्य दो घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुबह से ही सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हो रही थी पहले 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आई जो की बढ़कर संख्या 31 नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई।

इस बीच आईजी ने कहा कि साल 2025 में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 65 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं बस्तर पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है।

खासकर नया साल तो उनके लिए मौत का बवंडर लेकर आया है। फोर्स के दबाव में नक्सली लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। जिस तेजी से नक्सली मारे जा रहे हैं और सरेंडर कर रहे हैं उससे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट टाइम से पहले भी पूरा हो सकता है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है।