Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

आयोग ने मतदाता सूची नहीं दी तो कोर्ट जाएंगेः राहुल गांधी

महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर अब भी अड़ी है महाविकास अघाड़ी

  • आबादी से ज्यादा वोटर कैसे हो गये

  • नये मतदाता सिर्फ भाजपा को वोट देते हैं

  • अब यह फ्लोटिंग वोटर बिहार भी चले जाएंगे

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से महाराष्ट्र में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की विस्तारपूर्ण सूची मांगी है और कहा है कि यदि सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो इस मुद्दे को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

श्री गांधी ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है इसलिए कांग्रेस तथा राज्य के तीनों प्रमुख विपक्षी दलों को महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी मतदाताओं की वह एकीकृत और फाइनल सूची मांगी है, जिसपर लोक सभा और विधानसभा में मतदान हुआ है। चुनाव आयोग यह सूची तुरंत दे सकता है, पर नहीं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि यह सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। श्री गांधी ने कहा, पांच साल में जितने मतदाता महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में जोड़े गए, उससे ज्यादा मतदाता सिर्फ पांच महीने में जोड़ दिए गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र में 32 लाख मतदाता जोड़े गए।

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के पांच महीने के बीच 39 लाख नये मतदाता जोड़ दिए गए। सवाल है कि जोड़े गए ये मतदाता कौन हैं और कहां से आए। उन्होंने कहा महाराष्ट्र की वयस्क जनसंख्या 9.54 करोड़ है, लेकिन चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 9.70 करोड़ मतदाता हैं।

महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग से सार्वजनिक तौर पर सवाल पूछ रही हैं, लेकिन फिर भी हमें लिस्ट नहीं सौंपी जा रही है। आयोग जल्द से जल्द महाराष्ट्र की मतदता सूची हमें सौंप दे। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं के जितने लोग जोड़े गए हैं। जहां ये नए मतदाता जोड़े गए हैं, वहां भाजपा का वोट बढ़ा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हैं। अब, यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि जो कुछ हुआ है उस पर सफाई दे। आयोग को हमें डेटा देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए आयोग अभी हमें सूची दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह हमारे लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करेगा और इसका मतलब है कि हम संविधान को ध्वस्त करने की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन हम नहीं रुकेंगे हम संविधान के लिए लड़ना जारी रखेंगे क्योंकि यह हमारा काम है और बाबासाहेब अम्बेडकर हमारी प्रेरणा हैं।

शिव सेना उद्धव गुट के संजय राउत ने कहा, चुनाव आयोग को राहुल गांधी जी के सवालों का जवाब देना चाहिए, लेकिन वह जानते हैं कि आयोग इसका जवाब नहीं देगा क्योंकि वह सरकार के इशारे पर काम रहा है। हमने महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव आयोग में बार-बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

दूसरी बात- ये जो 39 लाख फर्जी वोट महाराष्ट्र में पड़े हैं, अब ये बिहार जाएंगे। ये फ्लोटिंग वोट हैं और जहां भी चुनाव होते हैं, वे घूमते रहते हैं। ये भाजपा का नया पैटर्न है, वे ऐसे ही चुनाव जीतते हैं इसलिए जो सवाल हमने उठाए हैं, वह देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर देश में लोकतंत्र को जिंदा रखना है तो जनता को ये सवाल पूछने पड़ेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद गुट की नेता सुप्रिया सुले ने कहा, हमारे साथ सोलापुर की माढा लोकसभा सीट से सांसद धैर्यशील मोहिते जी और विधायक उत्तम जानकर जी भी हैं। मालशिरस से चुनाव जीतने के बाद भी उत्तम जानकर जी चाहते थे कि वोटिंग बैलेट पेपर से की जाए और री इलेक्शन हो, लेकिन वहां पुलिस भेजकर प्रक्रिया रुकवा दी गई। हमारी पार्टी तोड़ी गई, हमारे विधायक तोड़े गए और महाराष्ट्र चुनाव में विपक्ष पर कई तरफ से अटैक हुए हैं।