Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने फिर से मणिपुर मिसाइल दागा

मोदी को वहां जाने का इंतजार क्यों है

  • दुनिया घूम रहे हैं तो वहां से क्या दिक्कत

  • कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा कर चली आयी

  • संसदीय समिति को भी वहां जाने से क्यों रोका

नईदिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि मणिपुर करीब डेढ़ साल से संकट में है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां जाकर लोगों सें नहीं मिले, हालांकि मणिपुर के लोग आज भी श्री मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

श्री खडगे ने मणिपुर से एक साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि वहां के लोगों के जख्म पर मलहम लगाने की कोशिश करते हुए श्री गांधी ने एक साल पहले मणिपुर से ही अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, लेकिन वहां के लोग आज भी संकट में हैं और समाधान के लिए श्री मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, आज से ठीक एक साल पहले कांग्रेस ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु की थी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का अनुसरण करते हुए भारत जोड़ो नया यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई तथा 15 राज्यों से गुजरी थी और 6,600 किलोमीटर की दूरी को कवर किया था।

इसका समापन 16 मार्च 2024 को मुंबई में हुआ। उन्होंने कहा, मणिपुर को अब भी प्रधानमंत्री की यात्रा का इंतजार है, जिनके पास दुनिया भर में घूमने के लिए तो समय और इच्छाशक्ति है लेकिन वह मणिपुर के संकटग्रस्त लोगों के पास जाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। वह लगातार अपनी पार्टी के विधायकों और खुद मुख्यमंत्री समेत मणिपुर के राजनेताओं से मिलने से इंकार करते रहे हैं।

मणिपुर के लोग तीन मई, 2023 से लगातार दुख, दर्द और पीड़ा में है। अभी कुछ दिन पहले शिक्षा, बाल, महिला, युवा, और खेल संबंधित स्थायी संसदीय समिति को राज्य की स्थिति समझने के लिए वहां के अपने प्रस्तावित दौरे को स्थगित करने के लिए कहा गया।