Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवा... MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत CM Dhami PM Modi Meeting: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्च... Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 ला... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर 'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास...

मैंने अपने लिए कोई शीशमहल नहीं बनायाः नरेंद्र मोदी

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आप का बयान युद्ध तेज

  • डीडीए के फ्लैटों के उदघाटन का अवसर था

  • जनता के लिए चार करोड़ घर बनाये हैं

  • सिर्फ आप को गाली देना कामः केजरीवाल

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर के लिए 1,675 फ्लैटों और दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर कटाक्ष भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा, देश अच्छी तरह जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया, लेकिन उन्होंने गरीबों के लिए 4 करोड़ से अधिक घर बनवाए हैं; मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था’।

उन्होंने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर अत्यधिक व्यय के आरोपों का हवाला दिया। यह बयान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा अक्टूबर में जारी की गई सूची का संदर्भ देता है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री के बंगले में कथित तौर पर करोड़ों रुपये से अधिक मूल्य के उच्च-स्तरीय उपकरणों और गैजेट्स का विवरण दिया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले दोनों परस्पर विरोधी दल एक दूसरे पर हमले का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह विवाद भाजपा और आप के बीच राजनीतिक टकराव का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले 10 सालों में दिल्ली चारों ओर से आपदा से घिरी हुई है। अन्ना हजारे को आगे रखकर चंद कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा की ओर धकेल दिया है।

आप आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी है आज भारत राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बन गया है। 2025 में भारत की यह भूमिका और भी मजबूत होगी। यह साल दुनिया में भारत की स्थिति को मजबूत करने का साल होगा। यह भारत को दुनिया के सबसे बड़े विनिर्माण केंद्रों में से एक बनाने का साल होगा, उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने आज पलटवार करते हुए कहा कि 10 साल से दिल्ली की सत्ता में काबिज उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में बड़े विकास कार्य किए हैं, जिन्हें गिनने में घंटों का समय लगेगा। दिल्ली की जनता ने दो सरकारें चुनी हैं। केंद्र सरकार भाजपा की है। और दिल्ली सरकार आप की है।

10 साल में हमने इतना काम किया कि मुझे काम गिनने में घंटों लग जाएंगे, केजरीवाल ने दावा किया। दिल्ली में कोई संकट नहीं है। भाजपा में है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 सालों में कई काम किए, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसका जिक्र प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में कर सकें। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अशोक विहार के रामलीला मैदान में अपने भाषण में आप पर तंज कसते हुए कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी पिछले 10 सालों में आपदा’ से घिरी रही है।