Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

बालूमाथ में बड़े पैमाने पर की जा रही है गांजे की अवैध खेती, देखें वीडियो

कौशर अली

बालूमाथः झारखंड सरकार नशे की खेती और कारोबार को लेकर भले ही सख्त हो, और इसपर लगाम लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही हो। लेकिन नशे के सौदागरों को इससे विशेष फर्क नहीं पड़ता। बालूमाथ थानाक्षेत्र अंतर्गत चेताग पंचायत के सेमरसोत गांव के पिंडराही टोला में नशे के कारोबारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध गांजा की खेती की जा रही है। चेताग पंचायत के सेमरसोत गांव के पिंडराही टोला में खुले आम गांजा का फसल लहलहा रहा है। अधिकतर घरों के खाली पड़े जमीनों में प्रतिबंधित पदार्थ की खेती की जा रही है।

देखें इसका वीडियो

गांव का मुआयना करने पर पता चला कि हर साल नियमित रूप से टोले के लोग गांजा की खेती करते हैं। उन्हें न तो समाज में जहर घोलने का डर है और न ही प्रशासन से कोई भय है। गांव के ही एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि सुदूर क्षेत्र और सड़कों की कनेक्टिविटी कम होने की वजह से टोले के लोग हर साल गांजा उगाते आ रहे हैं। कम मेहनत में अधिक लाभ होने की वजह से लोगों का झुकाव इस ओर ज्यादा है।

टोले के ही कुछ लोग गांव वालों से ऊपर से नीचे तक मैनेज करने के नाम पर मोटी रकम भी वसूलते हैं। इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस लगातार प्रतिबंधित खेती पर कार्रवाई कर रही है। संबंधित क्षेत्र के मुखिया व अन्य माध्यमों से सूचना प्राप्त कर पुलिस अपना अभियान चला रही है। सेमरसोत गांव के पिंडराही टोला के संबंध में जानकारी नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हुई थी। मामला अब संज्ञान में आया है तो कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।