Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

मोदी ने 71 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे

चुनावी और सदन की व्यस्तता खत्म होते ही पुराना काम चालू

  • अब तक दस लाख लोगों को नियुक्ति दी गयी

  • हर विधा में देश तेजी से तरक्की कर रहा है

  • आधुनिक शिक्षा प्रणाली अवसर प्रदान करती है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले में 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये और कहा कि सरकार की नीतियों तथा निर्णयों के कारण ग्रामीण भारत में भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। श्री मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के हजारों युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा, आपके वर्षों के सपने पूरे हुए हैं, वर्षों की मेहनत रंग लाई है। 2024 का यह जाने वाला वर्ष आपके लिए नई खुशियां लेकर आए। मैं आप सभी को और आपके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार रोजगार मेलों जैसी पहलों के माध्यम से भारत की युवा प्रतिभाओं के पूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दे रही है।

पिछले 10 वर्षों में, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए एक ठोस प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में लगभग 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां दी गई हैं और यह एक रिकॉर्ड है। ये नौकरियां पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा रही हैं और नए भर्ती लोग समर्पण और ईमानदारी के साथ देश की सेवा कर रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि किसी देश का विकास उसके युवाओं की कड़ी मेहनत, क्षमता और नेतृत्व पर निर्भर करता है। भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि देश की नीतियां और निर्णय अपने प्रतिभाशाली युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को सबसे आगे रखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। उन्होंने कहा, आज, भारतीय युवा नए आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। आज स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले युवा उद्यमियों को एक मजबूत समर्थन प्रणाली का लाभ मिलता है।

इसी तरह, खेलों में करियर बनाने वाले युवाओं को विश्वास है कि वे असफल नहीं होंगे क्योंकि अब उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और टूर्नामेंटों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव के दौर से गुजर रहा है, मोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में भारत दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है।

भारत अक्षय ऊर्जा, जैविक खेती, अंतरिक्ष, रक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रगति कर रहा है, नए अवसरों का सृजन कर रहा है और प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि देश की प्रगति को गति देने और एक नए भारत के निर्माण के लिए युवा प्रतिभाओं को पोषित करना बहुत जरूरी है और यह जिम्मेदारी शिक्षा प्रणाली पर है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) भारत को एक आधुनिक शिक्षा प्रणाली की ओर ले जा रही है जो छात्रों को नए अवसर प्रदान करती है। श्री मोदी ने कहा कि पहले यह प्रणाली प्रतिबंधात्मक थी, लेकिन अब यह अटल टिंकरिंग लैब्स और प्रधानमंत्री-श्री स्कूलों जैसी पहलों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देती है।

उन्होने कहा कि सरकार ने ग्रामीण युवाओं और वंचित समुदायों के लिए मातृभाषा में शिक्षण और परीक्षा देने एवं 13 भाषाओं में भर्ती परीक्षाएं प्रदान करके भाषा संबंधी बाधाओं को भी दूर किया है। इसके अतिरिक्त, स्थायी सरकारी नौकरियों के लिए विशेष भर्ती रैलियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के लिए कोटा बढ़ाया गया है।

आज, 50,000 से अधिक युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए नियुक्ति पत्र मिले, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने किसान नेता और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि आज उनकी जयंती है। इस दिन को किसान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है यह हमें अन्नदाता किसानों को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान करता है।

चौधरी चरण सिंह का मानना था कि भारत की प्रगति ग्रामीण भारत की प्रगति पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा , हमारी सरकार की नीतियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में, विशेषकर कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का सृजन किया है।