Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य... Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप। Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के माथे पर पिस्टल सटाकर मारी... Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, देवर-भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: 8 भारतीयों की मौत और 1 लापता, जानें कितने सुरक्षित लौटे और क्या है सरकार का... Shagun Vivah Utsav: दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आश... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, यूपी में 2 दिन की चेतावनी। क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर मीठे पानी की मछलियों की आबादी में कमी सृजन घोटाले का दागी स्टेनो फिर से फंस गया जाल में

बरेली में गूगल मैप ने फिर गलत जानकारी दी

कार नहर में गिरी, तीन घायल

  • कलापुर नहर में गिर गयी कार

  • क्रेन से कार को बाहर निकाला

  • गूगल मैप अपडेट नहीं होना कारण

बरेलीः पश्चिम उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर गूगल मैप ने बड़ा हादसा करा दिया। इज्जत नगर थाना क्षेत्र पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप अपडेट ना होने से कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन युवक सवार थे। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। जेसीबी क्रेन से कार बाहर निकाली गई।

पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक ने बताया कि मंगलवार सुबह सेटेलाइट बस स्टैंड से गूगल मैप द्वारा तीन लोग पीलीभीत जा रहे थे। तभी उनकी कार कलापुर नहर में गिर गई। तीनों लोग घायल हो गए लेकिन सुरक्षित है। कार नहर से क्रेन द्वारा बाहर निकाल लिया गया है। दिव्यांशु निवासी औरैया समेत तीन लोग सेटेलाइट बस स्टैंड से गूगल मैप सहारे पीलीभीत जा रहे थे।

कलापुर नहर में निकट ग्राम बरकापुर तिराहा सड़क का कटान होने की वजह से गाड़ी नहर में पलट गई। जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी को आंशिक चोट आई है। गाड़ी को क्रेन द्वारा बाहर निकलवा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बरेली जिला में ही 24 नवम्बर को रामगंगा नदी में एक कार गिर गई थी। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।

कार चालक गूगल मैप के सहारे बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र की तरफ जा रहा था, गूगल मैप में रामगंगा नदी में खलपुर गांव में बना पुल चालू बताया गया था जबकि उक्त पुल इसी वर्ष बारिश में आधा बह गया था। दरअसल बारिश के दौरान पुल के ध्वस्त हो जाने के बाद गूगल में किसी ने इस स्थिति को अपडेट नहीं किया था। दूसरी तरफ कार से जाते वक्त पुल के प्रारंभ में कोई खतरा का संकेत अथवा अवरोधक भी नहीं था। आम तौर पर ऐसी अधूरी अथवा खतरनाक सड़कों पर कोई वाहन ना जाए, उसके लिए पहले ही अस्थायी अवरोधक बना दिये जाते हैं।