Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज

हिंदू प्रताड़कों के खिलाफ कार्रवाई करें: शंकराचार्य

बंगलादेश के हिन्दुओं को प्रताड़ित करने की शिकायत पर नाराजगी

  • वहां कट्टरपंथी सक्रिय हो उठे हैं

  • वहां गया था तो माहौल ठीक था

  • यह शासकों की नीति की विफलता

मथुराः उत्तर प्रदेश में गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य अधोक्षजानन्द देव तीर्थ ने बंगलादेश के शासकों से कट्टरपंथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हिन्दू संगठनों को षड़यंत्रपूर्वक सताने और प्रताड़ित करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आदि शंकराचार्य आश्रम में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बंगलादेश में हिन्दुओं और हिन्दू संगठनों को कट्टरपंथियों द्वारा सताया जा रहा है तथा उनसे नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए दबाव डाला जा रहा है और उन्हें देशद्रोह के झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है वह न तो मानवीय दृष्टि से सही है और न ही इस प्रकार का वातावरण किसी शासक के लिए उचित है।

शंकराचार्य ने कहा कि वे कुछ माह पूर्व बंगलादेश में शक्तिपीठ का पूजन करने तथा ताड़का, चटगांव रंकेश्वरी समेत अन्य दस धार्मिक स्थलों में गए थे तो उन्हें वहां का माहौल बहुत ही अच्छा मिला था। जिस प्रकार से वहां पर दोनो समुदाय के लोग मिलजुलकर रह रहे थे और दोनों ने ही उनका स्वागत किया था उससे उन्हें सुखद अनुभूति हुई थी।

उनका कहना था कि उनका मानना है कि आज भी वहां का बहुसंख्यक कट्टरपंथियों के आचरण से खुश नही है। उन्होंने बंगलादेश के शासकों से अपेक्षा की है कि वे कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और वहां रह रहे हिन्दुओं को कट्टरपंथियों के दुर्व्यवहार से मुक्त कराकर विश्व के सामने इस बात का उदाहरण पेश करेंगे कि उनके देश में रहनेवाला हर नागरिक सुरक्षित है ।

शंकराचार्य राष्ट्र के कल्याण के लिए झारखंड में शक्तिपीठ का पूजन करके रविवार को ही आदि शंकराचार्य आश्रम गोवर्धन में आये हैं। वे पिछले कई साल से देशवासियों में भावात्मक एकता पैदा करने के लिए द्वादश ज्योर्तिलिंगों में पूजन करने के बाद शक्तिपीठों एवं धार्मिक स्थलों का पूजन कर उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम की यात्रा उसी प्रकार कर रहे हैं जिस प्रकार आदि शंकराचार्य ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए यात्रा की थी।