Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आ... ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मच... Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के 'प्रोजेक्ट चीत... उज्जैन में साध्वी का 'महा-साजिश' फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ... होटल के बंद कमरे में 'खूनी खेल'! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईव... Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण... भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले 'प्रेग्नेंट' बताया, फिर निकला ट्यूमर; इल... Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी...

तिरुपति में चंद्रचूड़ ने कई मदिरों का दर्शन किया

लड्डू प्रसादम विवाद के बीच ही मुख्य न्यायाधीश का दौरा

राष्ट्रीय खबर

 

हैदराबादः तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसादम का विवाद जारी रहने के बीच ही भारत के मुख्य न्यायाधीश वहां पहुंचे थे। तिरुमाला मंदिर में सपरिवार मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने दो दिवसीय दौरे पर कई मंदिरों का दौरा किया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार से आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के कई मंदिरों का दौरा शुरू कर दिया है।

चंद्रचूड़ परिवार शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मंदिर शहर पहुंचा। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने रविवार को तिरुमाला के वेंकटेश्वरस्वामी मंदिर में पूजा की. उन्होंने तिरुमाला सावित्री मंदिर का भी दौरा किया। बता दें कि तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम ट्रस्ट ही तिरूपति और तिरुमाला के कई मंदिरों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालता है।

रविवार को मंदिर में मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार का स्वागत करने के लिए ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी मौजूद थे। तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम की ओर से उनका स्वागत मूर्ति और प्रसाद से किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को मुख्य न्यायाधीश ने तिरूपति जिले के तिरुचानूर में पद्मावती अम्मावरु मंदिर का दौरा किया था।

उन्होंने वहां अपने परिवार के साथ पूजा भी की थी. संयोग से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के सरकारी आवास पर आयोजित गणेश पूजा में शामिल हुए थे।

मुख्य न्यायाधीश के आवास पर आयोजित गणपति पूजा की तस्वीरों में प्रधानमंत्री जलते दीपकों की थाली के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं. उनके बाईं ओर मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ थे और दाईं ओर मुख्य न्यायाधीश की पत्नी कल्पना थीं। इस बार मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान तिरुमाला तिरुपति के कई मंदिरों का दौरा किया।

मंदिर नगरी परिक्रमा के बाद रविवार दोपहर वह पूर्व  निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नईदिल्ली लौट गये। उनके इस दौरे के क्रम में स्थानीय वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी और शिष्टाचार के तौर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।