Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...

दवा व्यापारी की हत्या के विरोध में भागलपुर बंद

शहर में नहीं दिखा डीएसपी रैंक का एक भी अधिकारी


  • अपराधियों की गिरफ्तारी में देर क्यों

  • क्या रंगदारी के मामले में हुई हत्या

  • दूसरों से भी रंगदारी की जानकारी नहीं

दीपक नौरंगी


 

भागलपुरः 48 घंटे पूरे होने जा रहे हैं लेकिन रौनक केडिया की हत्या में शामिल अपराधियों को पहचान तक पुलिस नहीं कर पा रही है। ना ही पुलिस ने पुराने नेता और समाजसेवी को विश्वास में लेकर घटना की जानकारी लेना चाह रही है।

लेकिन इस घटना के  बाद कुछ दलालों ने भले ही अपनी दुकान बेहतर तरीके से चलाने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

जो कभी भागलपुर में हवाई जहाज को उड़ाने का दावा करने वाले यह नहीं मालूम है कि भागलपुर शहर की जनता जान चुकी है कि आपने सिर्फ अपनी दलाली की दुकानदारी चलाई है। लोगों की मांग है कि इस घटना में सीसीटीवी फुटेज पर पुलिस गंभीरता पूर्वक ध्यान दें।

दवा व्यापारी रौनक केडिया की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर भागलपुर के विभिन्न संगठनों ने भागलपुर बंद का आह्वान किया। आज पूरा भागलपुर बंद रहा।

कई संगठनों के सदस्य एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं और भागलपुर को बंद कराते नजर आये। हालांकि बंद कर रहे समर्थकों और पुलिस में हल्की झड़प भी हो गई।

स्थानीय वार्ड पार्षद अश्वनी जोशी मोंटी ने कहा कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी आंदोलन चलेगा। पार्षद मोंटी जी ने कहा है कि जब तक हत्या करने वाले हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लोजपा नेता प्रेमजीत ने कहा कि हर हाल में हत्या करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बंद का समर्थन हमारी पार्टी के तरफ से किया गया है और हम लोग इस घटना की घोर निंदा करते हैं।  भागलपुर बाजार बंद के दौरान फील्ड में कहीं भी डीएसपी रैंक के पदाधिकारी नहीं देखे गए यह कैसी लापरवाही है इसे गंभीरता पूर्वक ध्यान देने की आवश्यकता है।