Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...

नीट पेपर लिक के मामले में गिरफ्तार सुरभि रामगढ़ की रहने वाली है

मनोज मिश्रा

रामगढ़ : नीट पेपर लीक के मामले में सीबीआई ने 18 जुलाई की संध्या में रिम्स रांची की मेडिकल की छात्रा सुरभि कुमारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके हॉस्टल के कमरे को सील करते हुए आसपास की छात्राओं को उसके कमरे से किसी भी सामान को इधर-उधर करने से मनाही की है। इस बात की सूचना यहां पहुंचते ही उसके रामगढ़ का पता खोजने की होड़ मच गयी थी।

बताया जाता है कि सुरभि रामगढ़ के सांडी-भरेचनगर से पढ़ाई की है और रिम्स रांची में 2023 में नीट के माध्यम से मेडिकल की पढ़ाई के लिए नामांकन की है. बताया जाता है कि सुरभि के पिता संतोष मेहता सांडी में विक्रमा तिवारी के मकान में भाड़े में रहते हैं और झारखंड विद्युत निगम लिमिटेड रामगढ़ ऑफिस में एक निजी पद पर कार्यरत है। यह भी बताया गया कि बिहार के बिक्रमगंज के पियरो के रहने वाले हैं।

मकान मालिक ने बताया कि संतोष मेहता 2 दिन पहले यहां पर थे. उनकी बाइक अभी यहीं खड़ी है, परंतु वे कहां गए हैं यह हमलोगों को मालूम नहीं। उनके मकान में ताला लगा हुआ है। मकान मालिक ने यह भी बताया है कि सुरभि मेडिकल की छात्रा है। संतोष मेहता के पुत्र ऋषि कहीं से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।