Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या आईडीएफ का कोई भी सैनिक हताहत नहीं नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...

गर्मी से मुक्ति मिलने के आसार नजर आने लगे

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब झारखंड की सीमा तक आ पहुंचा

हैदराबाद: दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों (मुंबई सहित) और तेलंगाना में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

इसके प्रभाव से तेलंगाना के विकाराबाद, महबूबनगर, वानापर्थी और नारायणपेट जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

इसके अलावा अगले सात दिनों में तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। राज्य के वानापर्थी जिले में पिछले 24 घंटों में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई।

ताजा सैटेलाइट चित्रों से पता चलता है कि झारखंड की सीमा पर गुमला के पास तक बादलों का जमावड़ा है और वे घूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मॉनसून के आकलन के मुताबिक अगले दो दिनों में रांची सहित अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे भीषण गर्मी की स्थिति से भी लोगों को मुक्ति मिल सकती है। अंबिकापुर और कोरबा के इलाके में बारिश के साथ साथ बिजली कड़कने के भी स्पष्ट संकेत सैटेलाइट चित्रों से मिल रहे हैं जबकि इस बार गुमला के करीब एकत्रित बादलों से अब तक बिजली कड़कने की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।