Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

घर पर रखा 12 करोड़ का सोना बरामद

भारत बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ का गुप्त ऑपरेशन

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः चुनाव के दिन सीमा पर बीएसएफ ने एक बड़े ऑपरेशन में 12 करोड़ का सोना बरामद किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की न्यूटाउन में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि हत्या सोने की तस्करी को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी।

दोनों देशों की पुलिस की कोशिशों के बाद भी लाश अभी तक बरामद नहीं हुई है और कहा जा रहा है कि लाश के टुकड़े टुकड़े कर उसे रफा दफा कर दिया गया है। इस क्रम में यह भी साफ हो गया है कि तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पाता है। भारत-बांग्लादेश सीमा से 12 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया। बीएसएस के जाल में एक तस्कर पकड़ा गया। उसके पास से 16 किलो वजन के कुल 89 बिस्कुट बरामद किये गये।

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। चारों तरफ सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस का पहरा है। लेकिन यहां काफी सक्रिय तस्कर भी हैं। शनिवार को छठे चरण का मतदान था। उसी दिन बीएसएफ खुफिया विभाग ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हलदरपाड़ा गांव में ऑपरेशन चलाया। सीमा सुरक्षा बल ने गुप्त सूचना के आधार पर आलोक पाल नाम के एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा।

वहां तलाशी लेने पर 89 सोने के बिस्किट बरामद हुए। यह सोना बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया गया था। तस्कर ने सोने को गंतव्य तक पहुंचाने से पहले अपने घर में छिपा दिया था। दक्षिण बंगाल सीमा बीएसएफ के प्रवक्ता डीआइजी एके आर्य ने बताया कि 25 मई को सोने की तस्करी की सूचना मिलने के बाद सीमा चौकी गुनरमाथ के जवानों ने यह विशेष अभियान चलाया।

सोने के बिस्कुट तस्कर के घर में कपड़े की बेल्ट में छिपाकर रखे गए थे। पूछताछ के मुताबिक, इसी साल मार्च के आखिरी हफ्ते में वह बांग्लादेश में एक सोना तस्कर के संपर्क में आया। घर में सोना छुपाने के लिए उन्हें प्रतिदिन 400 रुपये का भुगतान किया जाता था। जिसके लिए उन्होंने इस काम के लिए हामी भर दी।