Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... ASUS WiFi 8 Router: आसुस ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Wi-Fi 8 राउटर; मिलेगी 30Gbps की सुपरफास्ट स्पी... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें... World Environment Day 2026: हर साल पैदा हो रहा 2.3 अरब टन कचरा; पर्यावरण बचाने के लिए आज ही अपनाएं य... Noida Fire News: नोएडा में आग का तांडव; सेक्टर 52 के PG और सेक्टर 75 की IVY काउंटी सोसाइटी के 2 फ्लै... Delhi Hotel Fire: बर्मिंघम से लिवर ट्रांसप्लांट कराने दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर हादसे में मरी... Delhi Hotel Fire: बेटे के इलाज के लिए इराक से दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर अग्निकांड में साले की... Bulandshahr Temple Namaz: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने पर 3 गिरफ्तार; हिंदू किसान की सलाह प... Araria Crime News: अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला...

मणिपुर में फिर हुआ आईईडी विस्फोट

इंफाल माओ राजमार्ग पर यातायात बंद किया गया


  • एक पुल के ऊपर हुआ है विस्फोट

  • पुल पर तीन छेद भी हो गये हैं

  • दोनों तरफ करीब दो सौ वाहन खड़े


राष्ट्रीय खबर

गुवाहाटी: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट होने से इंफाल-माओ राजमार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गयी।  पुलिस ने कहा कि इंफाल-माओ राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई और पुल के दोनों ओर लगभग 200 वाहन फंसे हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पुल में करीब तीन छेद हो गए। गौरतलब है कि तीन मई 2023 से अलग-अलग समय पर  विभिन्न कुकी संगठनों द्वारा राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है और मैतेई लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि धमाके के पीछे किसका हाथ है।

यह विस्फोट जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में 26 अप्रैल को लोक सभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में होने वाले मतदान से कुछ दिन पहले हुआ है। इससे पहले 16 अप्रैल को तामेंगलांग में तेल टैंकरों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा गोलीबारी के बाद इंफाल से जिरीबाम राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हुयी थी।  मई 2023 में मणिपुर में संकट शुरू होने के बाद कांगपोकपी में हुआ विस्फोट वाहनों और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए बम विस्फोट की दूसरी घटना थी।

इसके पहले 21 जून, 2023 को, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा में एक पुल पर आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने की थी और मुख्य साजिशकर्ता की पहचान सेमिनलुन गंगटे के रूप में की गई थी, जिसने विस्फोट की घटना को अंजाम देने के लिए मोहम्मद नूर हुसैन नामक व्यक्ति के साथ काम किया था। गैंगटे ने कथित तौर पर एक चार पहिया वाहन में बम रखा था, जिसे हुसैन चला रहा था। इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे।