Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

जेल में मंत्रियों के साथ कार्यों की समीक्षा करेंगे केजरीवाल : डॉ संदीप पाठक

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह से दो-दो मंत्रियों को जेल में बुलाकर उनके विभागों की समीक्षा करेंगे।

श्री पाठक ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तिहाड़ जेल में मुलाकात के दौरान श्री केजरीवाल ने हमसे बोला है कि अगले हफ्ते से दो-दो मंत्रियों को जेल में बुलाकर बैठक करेंगे।

इस दौरान मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करेंगे कि काम ठीक से चल रहा है या नहीं। इसके साथ ही मंत्रियों को काम से संबंधित दिशानिर्देश देंगे। दो मंत्रियों के साथ बैठक को लेकर जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसके तहत ही कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से जब अरविंद केजरीवावल दो-दो मंत्रियों को बुलाएंगे और उनके विभागों की समीक्षा होगी तो जेल से समुचित तरीके से सरकार चलेगी।

उन्होंने बताया कि श्री केजरीवाल ने सभी विधायकों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए कहा है कि वह हर घर में जनता के पास जाकर बातचीत करें और उनको जो भी तकलीफ और असुविधा हो रही है, उनको दूर करें।

विधायक पहले जितने घंटे जनता से मिलते और मेहनत करते थे, अब सभी विधायकों को दोगुनी मेहनत करनी है। उन्होंने एक बात और कही कि हमने माताओं और बहनों को हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने की बात कही है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, जब वह जेल से बाहर आएंगे तो इसको लागू करेंगे।