Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

पंजाब में अकाली दल फिर एनडीए में लौटेगा

सुखबीर सिंह बादल के बयान से गरमायी राजनीति

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि न तो उन्हें और न ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पंजाब में गठबंधन के बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा, ‘यह (अटकलें) सोशल मीडिया, मीडिया पर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिअद का राज्य में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन है।

बादल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, फिलहाल, हम (पंजाब में) सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा बसपा के साथ गठबंधन है…मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी को छोड़ जो भी समान विचारधारा वाली पार्टियां पंजाब को बचाना चाहती हैं, उनका स्वागत है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि न तो उन्हें और न ही भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन की जानकारी है।

दूसरी तरफ सुखबीर सिंह बादल का बयान उन अटकलों के बीच आया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ हाथ मिला सकती है। शिअद पहले एनडीए का हिस्सा था। पार्टी ने सरकार द्वारा पेश किए गए विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

इस साल की शुरुआत में, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा था कि शिअद के साथ बातचीत जारी है। गृह मंत्री ने कहा था, बातचीत चल रही है लेकिन कुछ भी तय नहीं हुआ है। एक दिन बाद, कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि पंजाब में 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन की बातचीत विफल रही।

2023 में भी शिअद ने भाजपा के साथ फिर से जुड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था और कहा था कि पार्टी की नियमित बैठक हो रही है और भाजपा के साथ दोबारा जुड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से आठ पर जीत हासिल की थी, जबकि आप सिर्फ एक और अकाली दल भाजपा गठबंधन चार सीटें जीतने में सफल रही थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आप ने चार, कांग्रेस ने दो, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने चार और भाजपा ने दो सीटें जीती थीं।