Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...

ना बोले ना बोले ना बोले .. .. .. ..

ना बोले तो दोहरा दिया पर भाई लोग हैं कि हाथ धोकर पीछे पड़े हैं। पहले तो सेबी को एडजस्ट किया था कि यह कह दे कि विदेशी शेल कंपनियों का पता नहीं लगाया जा सकता है। अब अचानक से यह चुनावी बॉंड का पेंच फंस गया। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने तरीके से बता दिया है कि इतनी जल्दबाजी में इतना पेचिदा काम नहीं किया जा सकता है।

उसे उतना वक्त लगेगा जब तक कि लोकसभा चुनाव निपट नहीं जाते। लेकिन अपने भाई लोग हैं कि पहले से ही सारा गोला बारूद लेकर बैठे हुए थे। एक के बाद एक नये नये गोले दागे जा रहे हैं और भारतीय स्टेट बैंक में निदेशक बनाये गये भाजपा कार्यकर्ता की भी पहचान होने लगी है। बैंक भी बेचारा क्या करे। सारे शीर्ष अधिकारी तो एक्सटेंशन पर हैं, जरा सी चूं चपड़ की तो लेने के देने पड़ जाएंगे। कर्ज माफी का केस लादकर जेल भी भेजा जा सकता है।

पता नहीं माई लॉर्ड लोगों ने क्या सोचकर ऐसा फैसला ठीक लोकसभा चुनाव के पहले दे दिया। अब फैसला आ गया तो बबंडर तो होना ही था। डर लगता है यह सोचकर कि जो लोग सोच रहे हैं, अगर वह सच निकला तो आखिर क्या होगा। अब तो सेबी की आड़ में भी नहीं छिप सकते। किसी ने चुनावी बॉंड खरीदा होगा तो नाम पता दर्ज कराया होगा।

दूसरी तरफ किसी ने इसका धन हासिल किया होगा तो उसका भी ठौर ठिकाना स्पष्ट होगा। यह तो नहीं कह सकते कि कोई जानकारी नहीं है। अब सोलह हजार करोड़ में से कुछ माल अगर वाकई शेल कंपनियों का निकल आया तो लेने के देने पड़ जाएंगे। जो छवि बनी है, वह तो एक झटक में समाप्त हो जाएगी। टेंशन तो इसी बात का है क्योंकि अब लोकसभा चुनाव बिल्कुल करीब आ चुका है। एक पार्टी बोल रही है कि नहीं बतायेंगे तो दूसरे डंडा लेकर पीछे पड़े हैं कि कैसे नहीं बताओगे।

इसी बात पर एक पुरानी फिल्म आजाद का यह गीत याद आने लगा  है। इस गीत को लिखा था राजिंदर कृष्ण ने और संगीत में ढाला था सी रामचंद्र ने। इसे लता मंगेशकर ने अपना स्वर दिया था।

गीत के बोल कुछ इस तरह हैं।

ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

घूँघट के पट ना खोले रे

राधा ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

राधा की लाज भरी अँखियों के डोरे

देखोगे कैसे अब गोकुल के छोरे

देखो मोहन का मनवा डोले रे

राधा ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

घूँघट के पट ना खोले रे

राधा ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

याद करो जमुना किनारे, साँवरिया

याद करो जमुना किनारे, साँवरिया

ओढ़ी थी राधा की काहे गगरिया

इस कारन ना तुम संग बोले रे

राधा ना बोले, ना बोले रे

ना बोले, ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

घूँघट के पट ना खोले रे

राधा ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

रूठी हुई यूँ ना मानेगी छलिया

चरणों में राधा के, रख दो मुरलिया

चरणों में राधा के, रख दो मुरलिया

बात बन जायेगी हौले हौले रे

राधा ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

घूँघट के पट ना खोले रे

राधा ना बोले, ना बोले, ना बोले रे

अब माई लॉर्ड लोगों के इजलास में इस पर क्या होगा, इस पर पूरे देश का ध्यान है। इसी तरह ईडी के मामलों पर भी अब लोगों का ध्यान जाने लगा है क्योंकि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार का मामला खत्म होने के बाद स्वाभाविक रुप से ईडी के मामलों की कानूनी बैधता पर लोग सवाल पूछने लगे हैं। परेशानी सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं है तमिलनाडू पुलिस ने तो ईडी के एक अफसर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर मामला ही उलट दिया है। ऊपर से दिल्ली के तीन कद्दावर नेता जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ सबूत क्या है, यह सवाल जनता के बीच उभर गया है। खुद राज्यसभा सांसद ने कोर्ट जाते वक्त चिल्लाकर यह कह दिया कि सरकारी गवाह का ऑडियो ही गायब कर दिया गया है। आज नहीं तो कल यह सवाल कोर्ट नहीं जनता की अदालत में भी पूछा जाएगा। ऊपर से दिव्यांग प्रोफसर साईबाबा के रिहा होने के बाद फादर स्टेन स्वामी की मौत का सवाल भी सर पर मंडरा रहा है।

टेंशन इस बात को लेकर भी है कि साहब ने तो आगे बढ़कर अबकी बार चार सौ पार का नारा दे दिया है। अब चिंता इस बात को लेकर है कि यह चार सौ पार आखिर होगा कैसे। यूपी, बिहार और बंगाल जैसे राज्यों में सीटें अगर कम हो गयी तो उसकी भरपाई कहां से होगी। गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में तो ई वेकेंसी नहीं के बराबर है।