Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद सात दिन की चेतावनी जंतर मंतर पर साफ दिखा गो बैक, गोदी मीडिया राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्योंगयांग यात्रा डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना को फिर से बड़ा झटका Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह...

कांग्रेस से देश को बचाना भाजपा कर्तव्य : मोदी

दिल्ली के प्रगति मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले


  • देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश

  • हर नये मतदाता तक पहुंचना होगा हमें

  • मुझे व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं चाहिए


नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करोड़ों कार्यकर्ताओं को अगले सौ दिनों में हर नये मतदाता तक पहुंचने और उन्हें विकसित भारत के हमारे संकल्प से अवगत कराने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस में विकास का सामर्थ्य नहीं है और वह देश को अस्थिर करने की नयी नयी साजिश रच रही है

इसलिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि देश और देश के हर नागरिक को कांग्रेस से बचाना है। श्री मोदी ने राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया और कहा कि यह कांग्रेस अस्थिरता, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की जननी है और इसीलिए वह देश में अस्थिरता पैदा करने की नयी नयी साजिश रचने में लगी है।

प्रधानमंत्री ने दो दिन तक चले इस अधिवेशन के समापन अवसर पर देश भर से आये करीब 12 हजार प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, आज 18 फरवरी है और इस दौर में जो युवा 18 साल के हो गए हैं, वे देश के 18वें लोकसभा चुनाव में वोट करेंगे। अगले 100 दिनों में आपको हर नए मतदाता से जुड़ना है, हर लाभार्थी, हर वर्ग, हर समुदाय और हर धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति तक पहुंचना है। हमें हर किसी का विश्वास हासिल करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा, अ400 पार करने के लिए, भाजपा को 370 के मील के पत्थर को पार करना होगा। श्री मोदी ने कहा, मुझे सत्ता अपने किसी सुख वैभव के लिए नहीं चाहिए। मैं करोड़ों बच्चों, युवाओं और सामान्य जन के लिए रातों में जागता हूं, जूझता हूं। महिलाओं की भलाई के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश का पहला प्रधान मंत्री हूं जिसने लाल किले से स्वच्छता जैसे मुद्दों को संबोधित किया। मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जिसने महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के खिलाफ लाल किले पर सवाल उठाया। महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। मुझे गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 शताब्दियों के इंतजार को समाप्त किया। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। 7 दशकों के बाद हमने करतारपुर कॉरिडोर खोला। 7 दशकों के इंतजार के बाद देश को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली। लगभग 6 दशक बाद, राजपथ का नया रूप, कर्तव्य पथ सामने आया।

आख़रिकार 4 दशक बाद वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी हुई। 3 दशक बाद देश को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली। दशकों से महसूस की जा रही एक नए संसद भवन की आवश्यकता आखिरकार हमने पूरी की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ऐसी असंख्य उपलब्धियों का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली है।

विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत को विकसित बनाने में अपनी असमर्थता स्वीकार कर ली है। उन्होंने जोर देकर कहा, केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने इसका सपना देखने का साहस किया है। हम 2047 तक भारत को एक विकसित देश में बदलने के मिशन के साथ काम कर रहे हैं। अपने तीसरे कार्यकाल में, हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये मोदी की गारंटी है और भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति बनाना।