Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

रूस ने कैंसर का टीका लगभग बना लिया हैः पुतिन

यूक्रेन युद्ध की आलोचनाओँ के बीच ही रूसी राष्ट्रपति का एलान

मॉस्कोः दुनिया भर के देश और खास कर पश्चिमी दुनिया के देश इनदिनों पानी पी पीकर रूस को कोस रहे हैं। यह आलोचना यूक्रेन पर रूसी हमले के लेकर है। इन आलोचनाओं के बीच ही रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पूरी दुनिया को नई रोशनी दिखाने का काम किया है। उनका दावा है कि रूसी वैज्ञानिकों ने जानलेवा बीमारी कैंसर का टीका लगभग बना लिया है। यह काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। उनका दावा है कि यह जल्द ही लोगों तक पहुंच जाएगा।

पुतिन ने कहा, उनके देश के वैज्ञानिकों ने जानलेवा कैंसर का टीका लगभग बना लिया है। जल्द ही यह मरीजों की पहुंच में आ जायेगा. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार को ऐसा दावा किया। पुतिन ने एक वीडियो संदेश में कहा, हम नई पीढ़ी के लिए कैंसर का टीका विकसित करने के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि टीका जल्द ही लोगों तक पहुंचाया जाएगा। हालाँकि, पुतिन ने यह नहीं बताया कि टीके किस प्रकार के कैंसर को रोकेंगे या कैसे। गौरतलब है कि रूस के अलावा कई देश और संगठन इस वक्त कैंसर की वैक्सीन पर काम कर रहे हैं।

पिछले साल, ब्रिटिश सरकार ने 2030 तक 10,000 रोगियों को कैंसर का इलाज उपलब्ध कराने के लिए एक जर्मन दवा कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दुनिया की दो अन्य दवा कंपनियों ने भी प्रायोगिक कैंसर टीके विकसित किए हैं, जो त्वचा कैंसर से मृत्यु के जोखिम को कम करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वर्तमान में मानव पेपिलोमावायरस के खिलाफ छह लाइसेंस प्राप्त टीके हैं। यह वायरस सर्वाइकल कैंसर सहित कई कैंसर का कारण बनता है। हेपेटाइटिस बी का टीका भी मौजूद है, जो लिवर कैंसर को रोकने में मदद करता है। पुतिन के इस एलान को हल्के में नहीं लिया जा सकता है और इस एलान के बाद दुनिया भर की नजरें रूस पर फिर से टिकी हुई है।