Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1... Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया ...

आम लोगों से मिलते हुए आगे बढ़े राहुल गांधी

यात्रा का काफिले और पोस्टरों से तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया


  • 22 जनवरी को शंकरदेव के जन्मस्थान पर

  • तोड़फोड़ करने वालों का वीडियो जारी हुआ

  • हिमंता को फिर से सबसे भ्रष्ट सीएम कहा


राष्ट्रीय खबर

गुवाहाटीः राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शनिवार को तीसरे दिन राज्य में अपना असम चरण फिर से शुरू किया। राहुल ने लखीमपुर जिले के बोगिनादी से प्रस्थान किया। जैसे ही गांधीजी की बस आगे चल रही थी, सड़क पर खड़े लोगों ने नेता का स्वागत किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को अपनी यात्रा के सातवें दिन राहुल गांधी असम के लखीमपुर स्थित पदुमनी आई थान पहुंचे जो मां दुर्गा का मंदिर है। उन्होंने मंदिर के दरवाजे पर प्रणाम किया और यात्रा के लिए आगे बढ़ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा गिरफ्तार करने की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का आरोप दोहराया।

इस दौरान कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि असम की भाजपा सरकार चाय बागान समुदाय और वहां रहने वाले मजदूरों की भलाई पर विचार किए बिना ही चाय बागानों को निजी मालिकों को बेच रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया, सरकार ने जनजातीय बेल्ट और ब्लॉक जैसे कुछ समुदायों को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द कर दिया है। इस राज्य में धार्मिक राजनीति के नाम पर लोगों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। यहां मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। आज असम के लोग खुद को पूरी तरह से असुरक्षित महसूस करते हैं।

इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के वाहनों पर लक्षित हमला हुआ। कांग्रेस ने कहा कि शुक्रवार रात, युवा कांग्रेस से जुड़े वाहनों में तोड़फोड़ के लिए भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) जिम्मेदार बताया। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूरी घटना कैद है जिसमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर से छेड़छाड़ की जा रही है।

यात्रा से पहले लखीमपुर में राहुल गांधी के कटआउट और बैनर को भी नुकसान पहुंचाया गया है। कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और भाजपा से जुड़े उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग करने की योजना बना रही है। यात्रा 12 बजे तक गोबिंदपुर, लालुक में पहुंची। इसके बाद हारमोती, लखीमपुर  से यह गुमतो, असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के लिए निकल गयी। रिपोर्ट के मुताबिक निथुन गेट, ईटानगर पहुंचने के बाद यहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को यात्रा का विश्राम चिंपू, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में होगा।

इससे पहले  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश करने के दूसरे दिन लखीमपुर जिले के गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आरएसएस दिल्ली से पूरे देश पर शासन करने के विचार का पूर्ण समर्थन करते हैं, लेकिन राज्यों पर दिल्ली से शासन नहीं किया जाना चाहिए। राहुल ने कहा, उनकी पार्टी ऐसी किसी प्रणाली का समर्थन नहीं करती। भाजपा और आरएसएस का मानना है कि हिन्दुस्तान पर एक भाषा और एक नेता के जरिये दिल्ली से शासन चलाया जाना चाहिए। लेकिन हम इससे असहमत हैं। असम पर शासन दिल्ली से नहीं, बल्कि असम से चलाया जाना चाहिए।

इस बीच पार्टी नेता जयराम रमेश ने शनिवार को यहां कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम के नागांव जिले में वैष्णव विद्वान श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पर उस दिन पूजा-अर्चना करेंगे, जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक समारोह होगा। रमेश मणिपुर से मुंबई तक पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गांधी के साथ हैं, जो असम में अपने तीसरे दिन है। हर कोई पूछ रहा है कि 22 जनवरी को राहुल जी और यात्रा कहां होगी। मैं हर किसी को यह बताना चाहता हूं 22 जनवरी की सुबह, राहुल जी श्री श्री शंकरदेव के जन्मस्थान बताद्रवा थान में होंगे, रमेश ने लखीमपुर जिले के गोबिंदपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा। उन्होंने कहा, शंकरदेव सदियों पहले हुए थे लेकिन उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों को प्रभावित करता है। उनके आदर्श आज भी अधिक प्रासंगिक हैं।