Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

तीस साल बाद हजारीबाग इलाके में बाघ आने की सूचना

तीन मवेशियों की मौत के बाद भी सो रहा है वन विभाग


  • पन्ना टाईगर रिजर्व से गायब है कन्हैया

  • तीन ग्रामीणों का पता चला, जो पीड़ित है

  • घायल होकर लौटी गाय ने घर पर दम तोड़ा


राष्ट्रीय खबर

रांचीः हजारीबाग नेशनल पार्क में दशकों बाद बाघ होने की सूचना के बाद भी वन विभाग की सुस्ती कई सवाल खड़े कर रही है। वन विभाग के अधिकारी बाघ के इस  इलाके मे होने की न तो पुष्टि कर रहे हैं और ना ही खंडन कर रहे हैं। दूसरे सूत्र बता रहे हैं कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक वहां बाघ है और उसके पैरों के निशान से ही स्पष्ट है कि वह बहुत विशाल आकार का है।

मामले की छानबीन के क्रम में पता चला है कि पास के गांव के तीन लोगों के मवेशियों का अचानक शिकार हुआ था। जिन लोगों के मवेशी किसी अज्ञात जंगली जानवर द्वारा मारे गये हैं, उनके नाम उमेश यादव, गणेश यादव और राजेंद्र यादव बताया गया है। इनमें से एक ग्रामीण की गाय हमले में घायल होने के बाद किसी तरह भागकर लौट आयी थी और उसने घर लौटने के बाद दम तोड़ा है।

इसे भी पढ़े

पीलीभीत के गांव में घुस बाघिन को बचाया गया, देखें वीडियो

पुराने लोग मान रहे हैं कि जिस तरीके से मवेशियों का शिकार किया गया था, वह किसी बाघ का ही काम हो सकता है। दूसरी तरफ वन विभाग की तरफ से इस बारे मे कोई पहल नहीं की गयी है। जानकारी मांगे जाने पर पहले तो बाघ होने से साफ तौर पर इंकार किया गया था। इस बीच ग्रामीणों से माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर जब मवेशियों के मारे जाने पर सवाल पूछा गया तो यह जानकारी दी गयी कि पंजों के निशान लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। वहां से पुष्टि होने  के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि यह बाघ है अथवा नहीं।

ऐसे बयान उनलोगों के हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान खास तौर पर जंगली जानवरों के पैरों के निशान पहचानने की जानकारी विशेष तौर पर दी जाती है। एक जिम्मेदार वन अधिकारी के मुताबिक पंजों का यह निशान एक सप्ताह से पहले देखा गया था।

इसे भी पढ़े

वीडियो, सुंदरबन में बाघ देखे जाने की संख्या बढ़ी

उसकी जांच के लिए देहरादून भेजा गया है। वहां से सत्यापन होने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि यह वास्तविक में किस मांसाहारी प्राणी के पग मार्क हैं। कभी रॉयल बंगाल टाईगर के लिए प्रसिद्ध इस  जंगल में करीब तीस वर्षों से कभी बाघ नजर नहीं आया है। वहां पर लोमड़ियों की बहुतायत है।

इसे भी पढ़ें

वीडियो, बरकट्ठा जंगल में अभी आराम फरमा रहा है बाघ

इसलिए विभाग के स्तर पर यह जताने की भी कोशिश हो रही है कि यह दरअसल लोमड़ियों का हमला भी हो सकता है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय खबर के पास जो पंजों के निशान आये हैं, उससे यह बाघ ही नजर आ रहा है और आकार की वजह से यह बहुत बड़े आकार का वयस्क बाघ है। छान बीन में यह जानकारी भी आयी है कि कन्हैया नाम का एक बाघ पन्ना टाईगर रिजर्व से अभी गायब है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के जंगलों में घूम रहा है विशाल बाघ

अनुमान है कि वह जंगलों में इधर उधर भटकता हुआ पलामू और चतरा होते हुए यहां आ गया है। अब जानकारी मिली है कि विभाग ने अज्ञात प्राणी की तलाश के लिए जंगली इलाके में कैमरा लगाए हैं। बरकट्ठा के इलाके में बाघ के होने पर पूछे जाने पर विभागीय अधिकारियों ने कहा अभी एक टीम इसकी जांच कर रही है। वहां से टीम के लौट आने के बाद भी पक्के तौर पर कुछ बताया जा सकेगा।