Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

कर प्राप्ति में राज्यों 72 हजार करोड़ से अधिक जारी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः केंद्र ने अतिरिक्त कर हस्तांतरण आय के रूप में राज्यों को 72,961.21 करोड़ जारी किए है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि केंद्र ने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचा विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए कर हस्तांतरण के रूप में राज्यों को ₹72,961.21 करोड़ जारी किए हैं। इससे चंद दिन पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि किसी राज्य का कोई बकाया नहीं है। जिन राज्यों का पैसा रोका गया है, वहां से सारे दस्तावेज सही तरीके से प्राप्त नहीं हुए हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की बैठक में आने के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से मिलकर राज्य का पैसा जबरन रोके जाने की शिकायत की थी।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह राशि 10 जनवरी 2024 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण आय और 11 दिसंबर 2023 को राज्यों को वितरित ₹72,961.21 करोड़ के अतिरिक्त है। केंद्र आम तौर पर 14 वार्षिक किस्तों में कर हस्तांतरण निधि का वितरण करता है, जिसमें मासिक भुगतान और मार्च में तीन अतिरिक्त संवितरण शामिल हैं।

नवीनतम आवंटन में, उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा हिस्सा ₹13,088.51 करोड़ प्राप्त हुआ। इसके बाद बिहार ( ₹7,338 करोड़), मध्य प्रदेश ( ₹5,727.44 करोड़), पश्चिम बंगाल ( ₹5,488.88 करोड़), महाराष्ट्र ( ₹4,608.96 करोड़), राजस्थान ( ₹4,396.64 करोड़), और ओडिशा ( ₹3,303.69 करोड़) रहे।

छोटे आवंटन गोवा (₹281.63 करोड़), सिक्किम (₹283.10 करोड़), मिजोरम (₹364.80 करोड़), और नागालैंड (₹415.15 करोड़) को दिए गए। कर हस्तांतरण, राज्य सरकारों के लिए वित्त पोषण का एक प्रमुख स्रोत है, जिसमें केंद्र अपने कर संग्रह का लगभग 41 फीसद राज्यों को विकास, कल्याण और प्राथमिकता क्षेत्र की परियोजनाओं और योजनाओं के लिए सालाना वितरित करता है।

सभी गैर भाजपा शासित राज्य इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार अपनी तरफ से कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होने तथा किसी राज्य का पैसा बकाया नहीं होने की दलील देती आयी है।