Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

संविधान ने देश के दलित,आदिवासी एवम पिछड़ा वर्ग को बड़ी ताकत दीः अमर कुमार बाउरी

रांचीः भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण के द्वारा आज संविधान गौरव यात्रा का आयोजन रांची के तपोवन मंदिर से लेकर पुराना हाई कोर्ट अंबेडकर प्रतिमा तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी, तब जाकर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। लेकिन सही तौर पर हमें स्वतंत्रता उस दिन मिली जब हमे हमारा  संविधान मिला। संविधान की जिम्मेदारी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दिया गया। उन्होंने सभी व्यक्ति को एक समान अधिकार देकर एक समृद्ध और कुशल समाज की स्थापना की।

आज संविधान के कारण ही एक साधारण व्यक्ति भी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हो सकता है। यही ताकत संविधान से हमें मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान ने देश के दलित,आदिवासी एवम पिछड़ा वर्ग को बड़ी ताकत दिया। संविधान में सबका साथ, सबका विकास समाहित है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबको संकल्प लेने का दिन है कि हम सभी लोग मिलकर एक स्वस्थ समाज और संविधान से मिले अपने अधिकार के आधार पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी लोगों ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा के लिए सभी को शपथ दिलाई गई।

आज के कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सीताराम रवि, भाजपा की प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, भाजपा महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, भाजपा रांची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगिंदर लाल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार, रांची महानगर युवा मोर्चा रोमित नारायन, प्रदेश शोध एवं नीति प्रभारी कमलेश किशोर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी उपेंद्र राजक, रांची ग्रामीण प्रभारी युवराज पासवान, रांची महानगर अध्यक्ष राम लगन राम, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज राम, मोर्चा के महानगर महामंत्री रणधीर रजक, विनोद राजन, संतोष रवि, महानगर कोषाध्यक्ष बी के दास, सुबोधकांत, भाजपा रांची महानगर गोंडा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार रवि, राखी देवी, अर्चना सिंह, बबली मिर्धा रेणुका पासवान, अंजू कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।