Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Action on Amul: वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया 'खराब दही', IRCTC ने अमूल कंपनी से मांगा जवाब India-Russia LNG Deal: भारत और रूस के बीच बड़ी LNG डील की तैयारी, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहास... बड़ी चेतावनी: 11 युद्धों का कड़वा अनुभव और अमेरिका की वो 'एक भूल', क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर उसी रास्ते प... Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहा... PM Modi Relief Fund: अश्वनी शर्मा ने केंद्र के राहत पैकेज का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी को बताया... Punjab News: तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में 'दूध का दूध और पानी का पानी' करने के लिए मा... Sukhbir Badal News: गगनदीप रंधावा के परिवार से मिले सुखबीर बादल, लालजीत भुल्लर की 'VIP सुविधाओं' पर ... Board Exam Result Update: इंतजार खत्म! 5वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तिथि तय, यहाँ देखें डायरेक्ट ... Punjab News: वेरका मिल्क प्लांट में बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी Jalandhar Crime News: जालंधर में कारोबारी को अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बदमाशों ने दिया वारदात क...

दूसरा संविधान लाना चाहती है भाजपा: खडगे

  • समाज का माहौल बिगाड़ना चालू हो गया

  • सिर्फ अमीरों के हित में कानून बन रहे हैं

  • भाजपा के तमाम वादे जुमला साबित हुए

भाटापारा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगो का लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा मौजूदा संविधान को हटाकर दूसरा संविधान लाना चाहती है। श्री खड़गे ने आज यहां आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी रणनीति के मुताबिक भाजपा ने इस बारे में अपने विचारों के पक्ष में अपने लोगो से चर्चाएं शुरू करवा दी है।

वह लोगो में इसके असर को देखना चाहते है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को कांग्रेस का साथ देना होगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने समाज के सभी वर्गों को अधिकार सम्पन्न बनाया,तो मोदी सरकार लगातार लोगो को उनके अधिकार छीन कर कमजोर बनाया जा रहा है।

किसानों और मजदूरों के कानून को जहां कमजोर किया गया वहीं अमीरों के हित में लगातर कानून बन रहे है और उन्हे तमाम रियायते दी जा रही है।उन्होने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण असमानता बढ़ रही है। आज पांच प्रतिशत लोगो के पास देश की 62 प्रतिशत सम्पत्ति है जबकि 50 प्रतिशत लोगो के पास महज तीन प्रतिशत सम्पत्ति है।

महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही में भाजपा के जुटने पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि महिला आरक्षण कोई नया नही है। स्वं राजीव गांधी ने पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया। वह तो संसद एवं विधानसभाओं में भी आरक्षण का बिल लेकर आए थे लेकिन जो आज बड़ी बड़ी बाते कर रहे है उन्होने एक सदन में पास होने के बाद दूसरे सदन में उसे पास नही होने दिया।

अब वह पास हुआ तो कब लागू होगा,अभी पता नही है। उन्होने महिला आरक्षण को 2024 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि इसे तुरंत लागू करने में जगगणना या परिसीमन कोई बाधक नही है।उन्होने कहा कि जिस तरह से हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने,15 लाख सभी के खाते में आने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे तमाम वादों को जुमला बता दिया गया,कहीं ऐसा नही हो कि महिला आरक्षण को भी वह जुमला बता दे।श्री खड़गे ने कहा कि उनकी सोच है कि वह जो वादा करते है लोग थोड़े दिन में भूल जाते है। उन्हे सबक सिखाना जरूरी है।

श्री खड़गे ने जाति जनगणना और महिला आरक्षण में अन्य पिछड़े वर्ग(ओबीसी) की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किए जाने की कांग्रेस की मांग को दोहराते हुए कहा कि ओबीसी की जनगणना होने दो पता चले कि कितने पढ़े लिखे है,नौकरियों में कौन कितना है और आजादी के बाद कौन लोग बहुत आगे निकल गए और कौन बहुत पीछे है।उन्होने कहा कि तभी हम असमानता को दूर करने के लिए कार्यक्रम बना सकते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीद का निर्णय लिया है।राज्य में 600 नई राइस मिले लग रही है। इससे लोगो को रोजगार भी मिलेगा। उन्होने कहा कि उनकी सरकार ने 42 हजार पदों पर भर्तियां की है और विकास के कार्यों के साथ ही राज्य की संस्कृति और परम्पराओं को भी बचाने का काम किया है।

उन्होने कहा कि उनकी सरकार के कार्यों के चलते नक्सल बहुत पीछे चले गए है और बस्तर में शान्ति लौट रही है। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,राज्य की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलेजा भी मौजूद थी।