Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लालजीत भुल्लर पर सीएम मान का 'हथौड़ा'! इस्तीफा मंजूर और अब FIR के आदेश; अफसर की पत्नी के खुलासे ने ह... Wife Murder Case: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर सास को दी चुनौती; "तुम्हारी बेटी को मार डाला, फोटो भ... क्रिकेट के मैदान पर 'काल' का साया! बैटिंग कर रहे 30 साल के खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक; पिच पर ही तड़प... दिल्ली-हरियाणा के बीच 'सुपरफास्ट' सफर! 16KM लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू; रोहिणी से शालीमार बाग... Odisha Bus Fire: ओडिशा के विधायक मंगू खिला की बस में लगी आग, 36 लोगों के साथ सुरक्षित निकले बाहर; मच... हिमाचल में 'कंगाली' की नौबत! सीएम सुक्खू समेत मंत्रियों और विधायकों की सैलरी पर चली कैंची; खुद मुख्य... नासिक की 'कैप्टन फाइल्स' बेनकाब! 500 करोड़ का साम्राज्य, 58 अश्लील वीडियो और IAS अफसरों से कनेक्शन; ... ग्लोबल इकोनॉमी पर 'वॉर' का प्रहार! हॉर्मुज संकट से $120 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ट्रेड ठप, अब महंगाई... आधी सदी बाद फिर चांद की दहलीज पर इंसान प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात

त्रिपुरा भाजपा को मिला अपना पहला मुस्लिम विधायक

पूर्वोत्तर संवाददाता

गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है क्योंकि पार्टी को हाल ही में हुए उपचुनावों में मुस्लिम समुदाय से अपना पहला विधायक मिला है।भाजपा ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बक्सनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को जीत दर्ज की।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बक्सनगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। हुसैन का केवल जीतना बड़ी बात नहीं है बल्कि उनकी जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा है। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले।

बता दें कि इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले और माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले।

माकपा ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और माकपा के बीच ही मुकाबला है क्योंकि दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

भाजपा ने सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार धनपुर सीट पर जीत दर्ज की थी और उपचुनाव में यह सीट बरकरार रखी। सत्तारूढ़ पार्टी ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए अल्पसंख्यक बहुल बक्सनगर सीट माकपा से छीन ली। इस जीत के साथ ही 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 33 हो गयी है। विधानसभा में उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) का एक विधायक है। विपक्षी टिपरा मोथा के 13, माकपा के 10 और कांग्रेस के तीन विधायक हैं।