Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ... कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद

अमित शाह ने असम के युवा अधिकारी को अमृत कलश भेंट किया

  • हर घर तक पहुंच बनाने की नई कवायद

  • 7 हजार 5 सौ कलशों में मिट्टी या धान लेंगे

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : गृहमंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में अमृत कलश यात्रा का शुभांरभ किया। ये मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई है। आज इस कार्यक्रम में असम के बारपेटा के एक जिला युवा अधिकारी सहित समर्पित व्यक्तियों को प्रतीकात्मक अमृत कलश की प्रस्तुति दी गई, जो एकता और देशभक्ति के संदेश को मजबूत करती है।इस अवसर पर  शाह ने कहा कि पिछले 75 वर्ष में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

ये चन्‍द्रमा तक पहुंच गया है और बहुत जल्‍द सूर्य के निकट भी पहुंच जाएगा। उन्‍होंने कहा कि एक ऐसा भारत बनाने की जरूरत है जो विश्‍व में हर क्षेत्र में प्रगति करे।  गृहमंत्री ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के माध्‍यम से भारत को महान राष्‍ट्र बनाने में प्रत्‍येक परिवार, प्रत्‍येक व्‍यक्ति और प्रत्‍येक नागरिक योगदान कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि हर घर, वार्ड और गांव से 7 हजार 5 सौ कलशों में मिट्टी या धान इकट्ठा किये जायेंगे जो 28 से 30 अक्‍टूबर को नई दिल्‍ली पहुंचेंगे। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्‍ली में बनाई गई अमृत वाटिका में इन अमृत कलशों की मिट्टी को रोपित करेंगे।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिए स्‍वतंत्रता सेनानियों को याद करने का नया दृष्टिकोण दिया। उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया और देशवासियों को भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए।

श्री ठाकुर ने कहा कि करोडों भारतीयों ने आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाया और यह नया कार्यक्रम नये भारत के निर्माण के लिए युवाओं को जडों से जोडेगा। उन्‍होंने कहा कि मेरी मिट्टी मेरा देश सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि स्‍वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान को अमर  करने का आन्‍दोलन है। संस्‍कृति राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मीनाक्षी लेखी तथा संस्‍कृति सचिव गोविन्‍द मोहन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शाह ने निलेश मिश्रा द्वारा रचित और बिक्रम घोष द्वारा संगीतबद्ध मिट्टी गीत का भी शुभारंभ किया।केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जोर देकर कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रतीकात्मक रूप से हर घर, गांव और देहात से मिट्टी के कणों को अमृत वाटिका के निर्माण के लिए समर्पित करके हर भारतीय को एकजुट करना है।