Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

नकदी और आभूषण मिलाकर करोड़ो का माल जब्त

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार के निगरानी विभाग ने भागलपुर के एक अभियंता के घऱ पर छापा मारा है। इस छापामारी में बरामद नकदी और आभूषण देखकर खुद छापामार दल के लोग ही हैरान हैं। निगरानी थाना कांड संख्या 28-2023 में इस अभियंता के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गयी थी।

अभियंता का नाम श्रीकांत शर्मा है जो बिहार राज्य पुल निर्माण निगम में सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उनके खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद की जांच में कुछ और साक्ष्य मिले थे। इसके आधार पर निगरानी विभाग ने विधिवत अदालत से तलाशी का वारंट हासिल किया था। एक करोड़ 47 लाख के करीब आय से अधिक संपत्ति के मामले मे यह कार्रवाई की गयी है।

निगरानी की टीम ने वारंट के आधार पर भागलपुर स्थित उनके कार्यालय और आवास की तलाशी ली। इस तलाशी में नकद 97 लाख से अधिक की रकम पायी गयी है। इसके अलावा सोने के आभूषण और बिस्कट भी बरामद किये गये हैं। बरामद आभूषण में तीन किलो के करीब चांदी के गहने भी हैं। जिनका अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़ रुपये से अधिक है।

तलाशी में उनके पास से 18 बैंकों को पासबुक, 10 पॉलिसी में निवेश के दस्तावेज तथा बीस जमीन के डीड भी पाये गये हैं। कुल मिलाकर अचल संपत्ति का मूल्य करीब ढाई करोड़ और चल संपत्ति की कीमत करीब 80 लाख रुपये हैं। अंतिम सूचना मिलने तक तलाशी का अभियान अभी जारी है।