Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न... Haryana Sports: हरियाणा को वैश्विक खेल मानचित्र पर प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी, खेल राज्य मंत्री न... Dushyant Chautala: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश, बोले- 'असली अपर... Haryana Work Slip Scam: वर्क स्लिप घोटाले के बीच वैध श्रमिकों को राहत, हरियाणा सरकार ने शुद्धिकरण के...

करीब चार घंटे तक अमित शाह और पीएम मोदी की बैठक

  • पूर्वोत्तर के राज्यों में है 25 लोकसभा सीटें

  • पंजाब की सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी भाजपा

  • बी एल संतोष को मिली है इस क्षेत्र की कमान

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव और इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।एक ओर जहां भाजपा के विपक्षी दल सत्ताधारी पार्टी को हराने के लिए विपक्षी एकता बनाने की कोशिशों में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा भी अपनी रणनीति बनाने में लगी है।

इसी क्रम में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 12 राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने गुवाहाटी में बैठक हो रही है। इस दौरान  2024 के लोकसभा चुनाव पर रणनीति को लेकर मंथन किया गया।  ऐसे में चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा की पहली क्षेत्रीय बैठक गुरुवार को रात तक गुवाहाटी में हुई। तीन क्षेत्रों में से पहला पूर्वी क्षेत्र में आयोजित किया गया था।

इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने की।बैठक के बाद आज बीएल संतोष ने इस संवाददाता को बताया कि इस बैठक में मुख्य तौर पर संगठन की मजबूती और मोदी सरकार की 9 साल की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा भी हुई। साथ ही राज्यवार पार्टी के पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकारों के कामकाज पर फीडबैक लिया गया।

मीटिंग में 12 राज्यों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के उपाय सुझाए गए।बैठक में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जून में चलाए गए पार्टी के महासंपर्क अभियान पर लोगों के रुझान जानने की भी कोशिश की गई। ईस्ट रीजन की हुई गुवाहाटी में हुई बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

दूसरी ओर, भाजपा के एक सूत्र ने कहा कि  इसके अलावा भाजपा संगठन में बदलाव और केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ गुरुवार को बैठक की।  इसमें गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।

हालांकि नड्डा कुछ देर बाद दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए।  इसके बाद करीब चार घंटे तक अमित शाह और पीएम मोदी की बैठक चली।  पिछले काफी दिनों से भाजपा की टॉप लीडरशिप लगातार बैठकें कर रही है।  हाल ही में भाजपा प्रेसिडेंट और महासचिव बीएल संतोष की भी बैठक हुई थी, जो कई दौर तक चली थी।

बीएल संतोष ने कहा कि पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। आगामी 2024 के चुनावों में भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और दिल्ली (केंद्र) में तीसरी बार सरकार बनाएगी। अकाली दल से गठबंधन को लेकर कहा था कि, पंजाब में गठबंधन को लेकर फैसला हाईकमान को लेना है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अब भाजपा पंजाब में सभी 13 लोकसभा और 117 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को एकमात्र विकल्प के रूप में स्थापित करेगी।  यानि भाजपा अपने आपको इतना मजबूती स्थिति में खड़ा करेगी कि उसे किसी साथी के सहारे की जरूरत ना पड़े।वरिष्ठ नेतृत्व का कहना है कि आगामी चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन करना दोनों पार्टियों के पक्ष में होगा।

बता दें कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं। इनमें असम में सबसे ज्यादा 14 सीटें हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो सीटें हैं,  जबकि मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में एक-एक सीट है। वहीं, बात एगर पूर्वी राज्यों की करें तो पश्चिम बंगाल में 42 सीटें, बिहार में 40 सीटें, ओडिशा में 21 और झारखंड में 14 सीटें हैं।