Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ई-रिक्शा में 'खौफ' की वो रात! ड्राइवर ने बदला रास्ता तो युवती ने मचाया शोर; किडनैपिंग की आशंका में भ... छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में 'मौत का रोपवे'! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16... PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़... पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा... Chaitra Navratri Day 4: मां कूष्मांडा को बेहद प्रिय है ये 'एक' सफेद मिठाई! नवरात्रि के चौथे दिन लगाए... गर्मी में 'वरदान' हैं चिया और सब्जा सीड्स! शरीर को रखेंगे AC जैसा ठंडा, बस भूलकर भी न करें ये एक गलत... थावे मंदिर में 'प्रसाद' के नाम पर गुंडागर्दी! दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को लाठियों से पीटा; "हमसे ही... Sharjeel Imam Interim Bail: शरजील इमाम को मिली 10 दिन की जमानत, दिल्ली दंगों के आरोपी के भाई ने जताई...

मुसलमानों को समझदारी से काम लेना होगा: मोदी

  • तीन हजार बूथ कार्यकर्ताओं से बात की

  • तीन तलाक से पूरा परिवार तबाह होता है

  • कई मुस्लिम देशों में यह प्रथा लागू नहीं

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले लोकसभा और इस वर्ष मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व देश भर के मुस्लिम समाज का आह्वान करते हुए आज कहा कि मुस्लिम समाज समझे कि सामान्य नागरिक संहिता को लेकर कौन से राजनीतिक दल उन्हें भड़का रहे हैं और कुछ लोग ऐसे हैं, जो मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटका कर उन पर अत्याचार की खुली छूट चाहते हैं।

श्री मोदी ने यहां भाजपा के मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत देश भर से आए लगभग तीन हजार बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान देश भर के लाखों बूथ कार्यकर्ता भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े। आयोजन में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक की वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। तीन तलाक से सिर्फ बेटियों के साथ अन्याय नहीं, पूरे परिवार तबाह हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं। ऐसे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि मुसलमान बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटका कर कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं। यही लोग इसका समर्थन करते हैं। तीन तलाक अगर इस्लाम का अहम अंग होता तो दुनिया के अनेक मुस्लिम देश इसे क्यों खत्म करते। ये मिस्र, पाकिस्तान, इंडोनिशिया, कतर, जोर्डन, सीरिया में क्यों नहीं होता।

उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान भाइयों को भी यह समझना होगा कि कौन से राजनैतिक दल उन्हें भड़काकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। सामान्य नागरिक संहिता (यूसीसी) के संदर्भ में उन्होंने कहा कि एक घर में अलग अलग कानून हो तो घर कैसे चल सकता है। श्री मोदी ने कहा कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गयी है। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा कि ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं, लेकिन यही लोग मुसलमान मुसलमान करते हैं। यदि ये मुस्लिम हितैषी होते, तो मुस्लिम समाज शिक्षा आदि में पीछे नहीं रहते।

इसी दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज की एक जाति पसमंदा मुसलमान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले पसमंदा मुसलमानों के बारे में नहीं कुछ कहते। उनका जीवन कष्ट में गुजारता है। उनके ही धर्म के लोगों ने उनका शोषण किया है। उन्हें आज भी बराबरी का हक नहीं है। उन्हें नीचा और अछूत समझा जाता है। पसमंदा मुसलमान मोची समेत अनेक जातियों के होते हैं, पर सब पिछडे हैं। कोई उनकी आवाज नहीं सुनता। उस पर देश में कभी चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता इन सब तथ्यों के साथ इन लोगों के बीच जाएं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की योजना के साथ कार्य कर रही है। सभी योजनाओं का लाभ ऐसे मुसलमान वर्गों को भी मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल चुनावों के मुद्दे स्पष्ट किए, बल्कि समान नागरिक संहिता से लेकर कर्जमाफी और विपक्ष की एकजुटता तक के मुद्दों पर समूचे विपक्ष को एक-एक कर निशाने पर ले लिया। आज एकदम अलग रंग में दिखे श्री मोदी चुनावों के पूर्व पार्टी के 10 लाख से भी ज्यादा बूथों और 12 हजार मंडलों पर जुटे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल और इंदौर के बीच तथा भोपाल और जबलपुर के बीच चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में श्री मोदी ने गोवा (मडगांव) मुंबई वंदे भारत , हुबली धारवाड़-बेंगलुरू वंदे भारत और रांची हटिया-पटना वंदे भारत का भी वीडियो लिंक के जरिए शुभारंभ किया।